{"_id":"68716dd1f4c3a62224056b64","slug":"protest-against-merger-of-primary-schools-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101268-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्राथमिक विद्यालयों के विलय के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्राथमिक विद्यालयों के विलय के विरोध में किया प्रदर्शन
Sat, 12 Jul 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय सुनाना और खुर्दरियापुर का पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुनाना में विलय करने के विरोध में बच्चों के अभिभावकों ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय सुनाना के द्वार पर प्रदर्शन किया।
कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महज नौ विद्यार्थी हैं, जबकि प्राथमिक विद्यालय सुनाना में 44 और खुर्दरियापुर में 36 छात्र संख्या है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुनाना से दो किलोमीटर दूर और खुर्दरियापुर से तीन किलोमीटर दूर पड़ता है।
छोटे-छोटे बच्चों का इतनी दूर पैदल जा पाना मुश्किल होगा। प्रदर्शन करने वाले राजाराम, रोहताश, ब्रजपाल, जयवीर सिंह, रामअवतार, लाल सिंह, पूरन सिंह, हरिशंकर, सुभाष सिंह, गुड्डू, ईश्वरदयाल, ओमप्रकाश, रजदीप, हरीराम, अशोक कुमार ने कहा कि यदि प्राथमिक स्कूलों का विलय ही करना है तो प्राथमिक विद्यालय सुनाना में ही दोनों प्राथमिक विद्यालयों का विलय किया जाए। संवाद