{"_id":"698656a24ce0dabbda04cd03","slug":"protest-against-construction-of-shops-in-ramlila-maidan-tappal-aligarh-news-c-2-1-ali1010-903292-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टप्पल के रामलीला मैदान में दुकानों के निर्माण पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टप्पल के रामलीला मैदान में दुकानों के निर्माण पर प्रदर्शन
Sat, 07 Feb 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
टप्पल के रामलीला मैदान में दुकानों के निर्माण पर विवाद गहरा गया। लोगों ने नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए निर्माण को अवैध बताकर कब्जा करने का आरोप लगाया। उधर लोगों की नाराजगी देखते हुए एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
टप्पल निवासी कृष्ण कुमार जोशी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि इस मैदान का उपयोग केवल रामलीला के आयोजन के लिए किया जा सकता है। यहां किसी भी प्रकार का निर्माण करना या जमीन बेचना वर्जित है इसके बावजूद रामलीला कमेटी दो पक्की दुकानों का निर्माण करा रही है। पहले भी दुकानों का निर्माण कराया गया था जो नियम विरुद्ध है। आरोप लगाया कि सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों के लिए आरक्षित इस मैदान को व्यावसायिक लाभ के लिए खुर्द-बुर्द किया जा रहा है।
चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि इस मैदान पर सर्व समाज के मेले लगते हैं। बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए मंच बनते हैं। पहले ही अवैध रूप से रामलीला मैदान में बाजार लगवाकर वसूली की जा रही है। अब पक्का निर्माण कराकर निजी संपत्ति की तरह उपयोग करने की कोशिश हो रही है। शुक्रवार की दोपहर रामलीला मैदान में एकत्र होकर लोगों ने नारेबाजी और प्रदर्शन कर प्रशासन से कराए गए निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की। कहा कि निर्माण नहीं रोका गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में टप्पल के ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर टप्पल के रामलीला मैदान पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।