फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest Against closing the road to flats in New Lekhraj Nagar

अलीगढ़ः न्यू लेखराज नगर में फ्लैटों का रास्ता बंद करने पर प्रदर्शन

Mon, 10 Jan 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Protest Against closing the road to flats in New Lekhraj Nagar
न्यू लेखराज नगर में दबंग द्वारा रास्ता बंद किए जाने के विरोध में रविवार को फ्लैट स्वामियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बिना कार्रवाई लौट गई।
विज्ञापन

पीड़ित हरेंद्र पाल सिंह, नितिन जैन, दीपक चौहान, विनोद कुमार यादव, आंशिक जैन व प्रतीक मांगलिक ने बताया कि हम सभी न्यू लेखराज नगर स्थित फ्लैटों में रहते हैं। कालोनी के एक दबंग ने पिछले दिनों प्लॉट खरीदा था। प्लॉट के बगल से रास्ता निकलता है। लेकिन उक्त व्यक्ति ने इस रास्ते पर ईंट डलवाकर कब्जा कर लिया है। इस मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल, डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर आईजी व डीआईजी तक से की जा चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों एसीएम के पास भी यह मामला पहुंचा था। लेकिन उन्होंने न्यायालय में वाद चलने का हवाला देते हुए कार्रवाई से मना कर दिया। रास्ता बंद होने से हम सभी घरों में कैद हैं। हमें न्याय दिलाया जाए। इस मामले में फ्लैट में रहने वाली महिलाओं ने रविवार दोपहर डीएम के कैंप कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed