फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest Against CAA NRC

अलीगढ़ः सीएए, एनआरसी के विरोध में अब ईदगाह में भी धरना शुरू , महिलाएं भी हुईं शामिल

Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest Against CAA NRC
शाहजमालपुर ईदगाह में सीएए, एनआरसी के विरोध में धरना देतीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी, एनपीआर के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर शाहजमाल के ईदगाह में भी धरना शुरू हो गया है। धरने में महिलाएं भी शामिल हुईं। धरनास्थल पर तीन वक्त की महिला और पुरुषों ने नमाज भी पढ़ी। बुधवार सुबह 11 बजे फिर धरना शुरू होगा। प्रशासन से धरने के अनुमति शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद ने ली है। वहीं, ईदगाह के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे धरनास्थल पर पहुंचे शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने धरने में शामिल लोगों के साथ दुआ की कि जिस मकसद से वह यहां इकट्ठा हुए हैं, उसमें कामयाबी मिले। उन्होंने कहा कि प्रशासन से 21 व 22 जनवरी तक सुबह 11 बजे से रात 7 बजे तक धरना देने के लिए अनुमति मांगी है। शहर मुफ्ती ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से लोग धरना दे रहे हैं। जनार्दन अनुरागी व प्रदीप एडवोकेट ने धरने को समर्थन देते हुए कहा कि सीएए, एनआरसी केवल मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि ओबीसी व एससी, एसटी के लोगों के लिए भी नुकसानदेह है। शहाना सहित आदि ने भी विचार व्यक्त किए। धरना स्थल पर पुरुषों व महिलाओं ने जोहर, अस्र व मगरिब की नमाज पढ़ी। निर्धारित वक्त यानी रात 7 बजे से पहले धरना खत्म हो गया। बुधवार को सुबह 11 बजे से धरना फिर शुरू होगा। इस अवसर पर ईदगाह कमेटी के सदर हाजी सिराजुद्दीन, मौलाना इरफान, हाजी इमलाक, अब्दुल हफीज अंसारी, परवेज अंसारी, जावेद, शाहनवाज एडवोकेट, गुलजार अहमद, मोहम्मद अजहर उद्दीन, मुईन कुरैशी, मुबीन कुरैशी, मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईदगाह में जुटीं महिलाएं
ईदगाह में ईद व बकरीद की नमाज के बाद पहली बार लोगों की भीड़ दिखी। ईदगाह के इतिहास में पहली बार महिलाएं व पुरुषों की भीड़ एक साथ ईदगाह में नजर आई।
अनुमति मिलते ही बनने लगे पोस्टर
धरने की अनुमति जैसे ही जिला प्रशासन से मिली। वैसे ही आयोजक ईदगाह पहुंच गए। करीब 12:45 बजे ईदगाह में लोगों के बैठने का इंतजाम होने लगा। ईदगाह में साफ-सफाई भी होने लगी। पोस्टर पर स्लोगन लिखे जाने लगे। होर्डिंग्स का मैटर भी तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक लोग धरने से रहे अनजान
ईदगाह में धरने पर बैठने की तैयारियां मंगलवार दोपहर करीब एक बजे से शुरू हो गई थीं, लेकिन ईदगाह के आसपास के लोग इस धरने से अनजान रहे। अलबत्ता, ईदगाह के साइड वाले गेट के अचानक खुलने से लोग हैरत में थे। जब उन्हें आयोजकों ने धरने के बारे में जानकारी दी, तो उन्होंने ने भी धरना स्थल की ओर रुख कर लिया। वक्त गुजरने के साथ ही भीड़ भी ईदगाह में आने लगी है।

आज धरने में जुटेगी और भीड़
आनन-फानन धरने की अनुमति मिलने और धरना शुरू होने की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं मिल पायी थी। लिहाजा, बुधवार को होने वाले धरने में लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना ज्यादा है।

धरना प्रदर्शन के दौरान जोहर की नमाज अदा करते हुए लोग।

धरना प्रदर्शन के दौरान जोहर की नमाज अदा करते हुए लोग।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed