{"_id":"5e4461c78ebc3ee58e16c57e","slug":"protest-against-caa-in-amu-aligarh-news-ali2265168119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में छात्रों ने शरजील के समर्थन और कुलपति के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में छात्रों ने शरजील के समर्थन और कुलपति के विरोध में की नारेबाजी
Thu, 13 Feb 2020 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
एएमयू छात्रों ने मोबाइल की फ्लैस लाइट जलाकर निकाला मार्च।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एएमयू में बुधवार को बाब ए सैयद पर धरना जारी रहा। शाम को मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध मार्च निकाला गया। छात्रों ने देशद्रोह के आरोपी जेएनयू छात्र शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान 'शर्जील इमाम को चाहिए आजादी' और शर्जील इमाम को रिहा करो' के नारे लगाए गए साथ ही छात्रों ने कुलपति मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
मंगलवार को बाब ए सैयद को कुरान ख्वानी के लिए बंद कर दिया गया था। उसे खोल दिया गया। पूरे दिन धरना जारी रहा। शाम को छात्रों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध मार्च निकाला। छात्र सबसे पहले फिजिक्स डिपार्टमेंट पहुंचे। यहां से दीनियात विभाग, आर्ट्स फैकल्टी होते हुए बाब ए सैयद गेट पर पहुंचे। यहां पर छात्रों ने कहा कि तेरा मेरा रिश्ता क्या, ला इलाहा इल्लिाह और ऐसे ही अन्य नारे लगाए। इसके साथ ही कुलपति मुर्दाबाद और मोदी का दल्ला डाउन डाउन के नारे भी लगे।
विज्ञापन
बाब ए सैयद पर छात्रों ने कहा कि पिछले छह सात सालों में इतना अंधेरा हो चुका है कि अब रोशनी की जरूरत ज्यादा महसूस होती है। दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध शुरू हुआ था। एएमयू में 15 दिसंबर को पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की घटना हुई। जिसके बाद से अब तक धरना जारी है।
विज्ञापन