फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest Against CAA

सीएए का विरोधः दिन में छातों की ओट में आराम, शाम को नारेबाजी

Fri, 21 Feb 2020 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Protest Against CAA
शाहजमाल ईदगाह के बाहर छाता लगाकर धरने पर बैठी महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
शाहजमाल ईदगाह के सामने एनआरसी के विरोध में 23 दिन से जारी धरना प्रदर्शन अब वीरान हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन में धरना स्थल पर करीब 50 महिलाएं ही रह गईं। वह भी तेज धूप के चलते छातों की आड़ में आराम करने लगीं। शाम चार बजे तक यहां पूर्ण रूप से शांति छाई गई। करीब पांच बजे से यहां भीड़ का बढ़ना शुरू हुआ। लगभग सात बजे तक 300 महिलाएं धरना स्थल पर जुटीं। इसके बाद महिलाओं ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। यह नारेबाजी देर रात दस बजे तक चली। इसके बाद अधिकांश महिलाएं अपने-अपने घरों को चली गईं। इधर, भीड़ की संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा बलों को भी कम कर लिया है। बृहस्पतिवार को धरना स्थल के आसपास करीब दो दर्जन ही पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

आज का दिन प्रशासन और पुलिस के लिए सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिहाज से बेहद खास है। जुमे और महाशिवरात्रि के एक साथ होने से प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। शहर को सात सेक्टरों में विभाजित किया है। एडीएम सिटी के कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के अनुसार जयगंज, सब्जी मंडी चौराहा, देहली गेट, मदार गेट, रसलगंज, जीटी रोड, जमालपुर, रामघाट रोड को सेक्टर बनाया गया है। यहां सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। इसके साथ ही शाहजमाल ईदगाह पर दो अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। वहीं, स्पेशल सेक्टर में अचलेश्वर मंदिर और खेरेश्वर हैं। इन दोनों स्थानों पर भी मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून व्यवस्था पर खतरा होने पर मजिस्ट्रेटों को स्वत: संज्ञान लेने का अधिकार दिया गया है। हर आधे घंटे की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed