फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest against agriculture bill

अपनी जमीन पर किसान नौकर बन कर रह जाएगा: विवेक बंसल

Wed, 30 Sep 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Protest against agriculture bill
आगरा रोड प्रदर्शन करते पूर्व विधायक विवेक बंसल। - फोटो : CITY OFFICE
कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने कोल विधानसभा क्षेत्र के गांव मडराक में एक किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में इस काले कानून का जमकर विरोध किया गया और संकल्प लिया गया कि इसको निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में हुई इस पंचायत में उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों को पूरी तरीके से बर्बाद कर देगा। वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर ही नौकर बन कर रह जाएंगे। सरकार के चहेते उद्योगपति, पूंजीपति उस जमीन के मालिक बन जाएंगे। मौजूदा भाजपा सरकार मनमाने तरीके से जन विरोधी कानून जनता के ऊपर थोप रही है। दूसरी ओर, इन कानूनों की सार्थकता को साबित करने के लिए प्रधानमंत्री झूठे तर्क गढ़ रहे हैं। विवेक बंसल ने कहा कि मौजूदा हालात में सरकार की इस तानाशाही को रोकने के लिए एकजुट होना होगा। किसानों के खिलाफ जो षड्यंत्र किया गया है, उस को विफल करने के लिए कांग्रेस किसानों के साथ कंधा मिलाकर चलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों ने विवेक बंसल के समक्ष रजवाहा में पानी छोड़े जाने और शाहपुर कोऑपरेटिव सोसाइटी को फिर से चालू किए जाने की मांग की। इन दोनों मांगों को लेकर विवेक बंसल में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थाना मडराक के प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर तनूजा देशराजन, रजनी कश्यप, निशा बघेल, रजनी किसान, सरिता यादव, दानवती, निशा भारती, राकेश देशराजन, विनेश कुमार सिंह तोमर, ऋषि तोमर, धर्मपाल सिंह तोमर, राजपाल गांधी, साहब सिंह कुशवाहा, यातेंद्र पाल सिंह, यति शर्मा, श्योदान सिंह प्रधान, मधुकर शर्मा, विजय राठी, कैलाश लोधी, पुरुषोत्तम शर्मा, सचिन शर्मा, मोतीलाल दिवाकर पूर्व प्रधान, नीरज तोमर, शेखर दिवाकर, वीरपाल सिंह तोमर, मलखान सिंह कश्यप, सुलेमान मलिक, दौजीराम, अनिल टेलर, कुंदन सिंह कुशवाहा, विनोद पाण्डेय, अनिल सिंह चौहान, गोपाल मिश्रा, हिमांशु दिनेश, डा. धर्मेन्द्र सिंह लोधी, शाहिद खान, अमजद हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed