फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   protest after patient death in hospital.

जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

Sun, 28 Jul 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
protest after patient death in hospital.
मलखान सिंह जिला अस्पताल में शनिवार को इमरजेंसी में उपचार के दौरान मरीज की मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और समय पर उपचार नहीं करने की बात कही। मौके पर पुलिस भी पहुंची। अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित पक्ष को लिखित में शिकायत देने और कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

देहली गेट के रहने वाले विपिन अग्रवाल (45) अपनी पत्नी शशि अग्रवाल के साथ सर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। विपिन गुप्ता की तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने डाक्टर से उन्हें जल्दी देख लेने का आग्रह किया। इसके बाद आरोप है कि डाक्टर ने दो गोलियां दे दीं और कहा कि जांच करवा कर लाएं। इसके बाद ही विपिन गुप्ता की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि अगर अस्पताल से कोई शिकायत है तो वह लिखित में अधिकारियों को दें। सीएमएस डॉ आर किशन ने लापरवाही की बात स्वीकारते जांच कर डॉक्टर खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed