फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prostitution racket operating under the guise of a spa-massage centre

Aligarh: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, सात युवतियों सहित 14 दबोचे, ये भी मिला..!

Mon, 26 Jan 2026 11:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 11:45 AM IST
सार

दोनों सेंटरों से पकड़ी गईं सात युवतियों में से एक पश्चिम बंगाल की, दूसरी नेपाल की, दो कानपुर की व तीन दिल्ली की हैं। इसमें एक सिर्फ 35 से अधिक आयु की है। बाकी सभी 20 से 25 साल की हैं। ये मासिक रूप से निर्धारित वेतन पर दिल्ली से बुलाकर लाई जाती हैं।

विज्ञापन
Prostitution racket operating under the guise of a spa-massage centre
स्पा सेंटर से निकलती युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के समद रोड मंगलम कांप्लेक्स में पुलिस ने स्पा-मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलते पकड़ा है। 25 जनवरी शाम पुलिस-प्रशासनिक टीम ने दो सेंटरों से सात युवतियों सहित कुल 14 लोगों को दबोचा है। टीम को तलाशी में कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। पुलिस सभी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को काफी समय से इस मार्केट के पहले माले पर क्लासिक व दूसरे माले पर क्लाउड-7 नाम से स्पा-मसाज सेंटर चलने की सूचना मिल रही थी। शिकायत थी कि इसकी आड़ में देह व्यापार भी कराया जा रहा है। इसका संज्ञान लेकर अधिकारियों ने पहले वहां एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा। वहां उसने पूरी जानकारी जुटाई। यहां मसाज की आड़ में सभी सुविधाएं मिलने व 2500 रुपये प्रारंभिक शुल्क होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस जानकारी पर सीओ तृतीय सर्वम सिंह, एसीएम दिग्विजय सिंह, सिविल लाइंस एसएचओ विनोद कुमार पुलिस टीम संग वहां पहुंच गए। दोनों जगहों से कुल सात युवतियों को पकड़ा गया। इसके अलावा क्लाउड-7 के संचालक पार्टनर संजय, उसके रिसेप्शनिस्ट को पकड़ा गया। इसके अलावा दोनों जगहों से कुल पांच युवा ग्राहक भी पकड़े गए। दोनों जगहों पर तलाशी में काफी कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। साथ में स्पा संबंधी उत्पाद भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों जगहों पर छोटे-छोटे कमरे बने थे। इनमें मसाज टेबल नहीं थीं, बल्कि दोनों जगहों पर करीब छह-छह बेड पड़े थे। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला थाना पुलिस बुलाकर सभी को सिविल लाइंस पहुंचाया। इस बीच क्लासिक सेंटर का कर्मचारी भाग गया। अब तक की जांच में दोनों सेंटर पिछले लंबे अर्से से संचालित होने की जानकारी मिली है। समद रोड के मार्केट में दो स्पा सेंटरों पर की गई कार्रवाई में देह व्यापार का धंधा चलते पाया गया है। वहां से सात लड़कियां, एक का संचालक, कर्मचारी व पांच ग्राहक पकड़े हैं। साथ में देह व्यापार के धंधे के साक्ष्य भी मिले हैं। पूछताछ के आधार पर मुकदमा आदि की कार्रवाई की जाएगी। - सर्वम सिंह, सीओ तृतीय
स्पा सेंटर के बाहर मौजूद पुलिसवेतन पर आती हैं युवतियां
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार देर तक चली पूछताछ में उजागर हुआ कि दोनों सेंटरों से पकड़ी गईं सात युवतियों में से एक पश्चिम बंगाल की, दूसरी नेपाल की, दो कानपुर की व तीन दिल्ली की हैं। इसमें एक सिर्फ 35 से अधिक आयु की है। बाकी सभी 20 से 25 साल की हैं। ये मासिक रूप से निर्धारित वेतन पर दिल्ली से बुलाकर लाई जाती हैं। इसी परिसर के एक कमरे में इनके ठहरने का इंतजाम है। वहीं से यह सभी दिन भर सेवाएं देती हैं। पकड़ी गईं सभी लड़कियां भी इसी कांट्रैक्ट पर आई थीं। पहले माले के सेंटर का संचालक मथुरा का अभिषेक नाम का युवक बताया गया है। उसका कर्मचारी भाग गया, जबकि दूसरे माले के सेंटर संचालक पार्टनर संजय को पकड़ा गया है। उसका साथी भी भाग गया। जो ग्राहक पकड़े गए हैं, सभी नवयुवक व छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed