{"_id":"67ad0893c38bc7a5f40ae3c4","slug":"property-tax-of-rs-1150-crore-not-deposited-for-5-years-aligarh-news-c-2-gur1004-603807-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: 15 साल से नुमाइश का नहीं जमा किया 11.50 करोड़ संपत्ति कर, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: 15 साल से नुमाइश का नहीं जमा किया 11.50 करोड़ संपत्ति कर, नोटिस जारी
Thu, 13 Feb 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:16 AM IST
सार
अलीगढ़ नगर निगम ने नुमाइश प्रशासन को 11.50 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस थमाया है। इसमें 15 दिन में बकाया जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नुमाइश
- फोटो : संवाद
विस्तार
साल दर साल नुमाइश से करोड़ों रुपये की आय होती रही लेकिन नगर निगम का संपत्ति कर जमा नहीं किया। यह सिलसिला 15 साल से चल रहा है। अब नगर निगम ने नुमाइश प्रशासन को 11.50 करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस थमाया है। इसमें 15 दिन में बकाया जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
नुमाइश के तहबजारी, सरकारी दुकानों, उद्योग मंडप, क़ृषि कक्ष, बिजली, साउंड आदि से नुमाइश प्रशासन को प्रति वर्ष करोड़ों रुपये की आय होती है। इसके अलावा पूरे साल चलने वाले मंगल बाजार और बालू बदरपुर के लोडिंग के ठेके से भी करोड़ों रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद भी नगर निगम का संपत्ति कर अदा नहीं किया गया। पिछले कुछ दिनों से नगर निगम अपने बकायेदारों की सूची खंगाल रहा है। इसी क्रम में उसने अब नुमाइश को संपत्ति कर जमा करने के लिए नोटिस थमाया है। 15 दिन में बकाया जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सम्पत्ति कर बकाया पर नुमाइश को नोटिस जारी किया गया है। इस पर करीब 11.50 करोड़ रुपये बकाया है।-आरपी सिंह, प्रभारी, मुख्य कर अधिकारी