फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Property dealer jailed in 15 year old case

अलीगढ़ : 15 साल पुराने मुकदमे में जेल गया प्रॉपर्टी डीलर

Sat, 07 May 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Property dealer jailed in 15 year old case
गंगीरी के ब्लॉक प्रमुख परिवार के सदस्य व प्रॉपर्टी डीलर उमेश यादव 15 वर्ष पुराने हमले के मुकदमे में वारंट जारी होने पर जेल भेजे गए हैं। उन्हें हाईकोर्ट से स्थगनादेश हटने पर यह झटका लगा है। उनके अधिवक्ता की ओर से जमानत अर्जी दायर कर दी गई है, जिस पर सुनवाई के लिए 11 मई नियत की गई है।
विज्ञापन

महानगर के देवी नगला निवासी उमेश यादव के परिवार में लंबे समय से प्रमुखी है। वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख उनके भाई की पत्नी हैं। वाकया 2007 का है, जब दो पक्षों में देवी नगला इलाके में फायरिंग हुई थी, जिसमें नाहर सिंह की मौत हुई थी। इस पर नाहर सिंह पक्ष की ओर से पहले दिन मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन दूसरे पक्ष ने नाहर सिंह व उनके पक्ष के उमेश यादव आदि पर मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें उमेश के दूसरे भाई महेश व दिनेश भी आरोपी बनाए। इस मुकदमे में पुलिस ने विवेचना में नाहर की मौत होने के कारण उसका नाम निकाला, जबकि उमेश व उनके भाइयों के भी नाम निकाले गए। इसके बाद अधिकारियों के स्तर पर हुई पैरवी में एक बार फिर नाम बढ़ाया और फिर निकाला गया। इसी बीच उमेश पहली बार नाम निकाले जाने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट से अपने पक्ष में स्टे ले आए। लंबे समय से स्टे होने के कारण सब सामान्य था, मगर अब दूसरा पक्ष हाईकोर्ट में पैरवी कर गिरफ्तारी स्टे को हटवा आया है। इसके बाद उमेश यादव के खिलाफ वारंट जारी हो गए। इसी वारंट में महुआ खेड़ा पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। उमेश यादव के अधिवक्ता चंद्रशेखर दीक्षित के अनुसार, मामले में जमानत अर्जी दायर कर दी गई है। 11 मई नियत है। उमेश यादव के भाई महेश के अनुसार यह पुराना मामला है। इसमें न्यायालय में अपना पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed