फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   project start within a month of the investment proposal Minister Nandi inaugurate SITA

Aligarh News: निवेश प्रस्ताव के एक माह के भीतर ही प्रोजेक्ट का होगा शुरू, मंत्री नंदी करेंगे सीटा का उद्घाटन

Fri, 24 Feb 2023 12:02 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस
इकराम वारिस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 12:02 AM IST
सार

आगरा-मथुरा बाईपास स्थित इस औद्योगिक पार्क को विकसित करने पर 50 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। करीब 200 बीघा जमीन पर तैयार इस पार्क में 150 प्लॉट की व्यवस्था की गई है। ट्रक व अन्य भारी वाहनों का 24 घंटे आवागमन रहेगा। मुख्य गेट 150 फुट चौड़ा होगा। 

विज्ञापन
project start within a month of the investment proposal Minister Nandi inaugurate SITA
पत्रकार वार्ता में संजय माहेश्वरी, सुमित सराफ, अतुल सीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शेखर सराफ ग्रुप ने योगी सरकार से हुए करार के तहत शेखर सराफ इंडस्ट्रियल टाउन एरिया (सीटा) का उद्घाटन शनिवार को दोपहर 12:30 बजे प्रदेश के मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात-निवेश प्रोत्साहन नंदगोपाल नंदी करेंगे। 

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को सीटा के एमडी सुमित सराफ ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आगरा-मथुरा बाईपास स्थित इस औद्योगिक पार्क को विकसित करने पर 50 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। करीब 200 बीघा जमीन पर तैयार इस पार्क में 150 प्लॉट की व्यवस्था की गई है। ट्रक व अन्य भारी वाहनों का 24 घंटे आवागमन रहेगा। मुख्य गेट 150 फुट चौड़ा होगा। 
विज्ञापन


फायर डिजास्टर सिस्टम का हर फैक्टरी के गेट पर कनेक्शन होगा। इसके अलावा दो दिवसीय उद्यमी सम्मान समारोह व रोजगार मेला का भी आयोजन होगा। इसमें 50 नेशनल, मल्टीनेशनल व स्थानीय कंपनियां युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में चयन करेंगी। पत्रकार वार्ता में अतुल गुप्ता सीए, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब का संरक्षक संजय महेश्वरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के होंगे पुख्ता इंतजाम 
औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक हजार पौधे रोपे जा रहे हैं। दो पार्क होंगे। 100 फुट चौड़ी सड़क पर 25 फुट के डिवाइडर पर हरियाली होगी। कामन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) लगेगा। कॉमन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की सुविधा होगी। एक फैक्टरी के सामने ग्रीन एरिया होगा। 


डेडीकेटिंग साइकिलिंग ट्रैक होगा। आइकोनिक बिल्डिंग में आधुनिक सुविधाएं होंगी। क्लब हाउस होगा। प्लेग्राउंड के साथ इनडोर गेम्स आडिटोरियम होगा। कांफ्रेंस हॉल, कारपोरेट ऑफिस, मंदिर, प्राथमिक उपचार के लिए क्लीनिक, एंबुलेंस सुविधा, बैंक, फूड कार्नर, एटीएम, उत्पादन डिस्प्ले के लिए म्यूजियम सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed