फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Professor Mohammed Naved Khan, AMU Proctor

AMU: प्रोफेसर वसीम अली का कार्यकाल खत्म, मोहम्मद नावेद खान होंगे यूनिवर्सिटी के नए प्रॉक्टर

Tue, 03 Feb 2026 01:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 01:11 PM IST
सार

फरवरी 2020 को प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्ला खान अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब एएमयू के विधि विभाग के प्रोफेसर मो. वसीम अली को 4 फवरी 2020 में प्रॉक्टर बनाया गया था। तब से वह छह साल तक प्रॉक्टर रहे।

विज्ञापन
Professor Mohammed Naved Khan, AMU Proctor
एएमयू नए प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नावेद खान - फोटो : एएमयू आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

एएमयू के नए प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नावेद खान होंगे। वह प्रो. मोहम्मद वसीम अली खान की जगह कुर्सी संभालेंगे, जो छह साल तक प्रॉक्टर रहे। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के प्रो. नावेद खान को दो साल के लिए प्रॉक्टर बनाया है।

विज्ञापन


छात्रों ने 15 दिसंबर 2019 को सीएए प्रोटेस्ट के दौरान बवाल के मामले में पुलिस पर बिना अनुमति परिसर में घुसने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर छात्रों ने बाबे सैयद पर प्रॉक्टर टीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इसके बाद तीन फरवरी 2020 को प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्ला खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


उनकी टीम में प्रो. नावेद डिप्टी प्रॉक्टर भी थे। इंतजामिया ने चार फरवरी 2020 को विधि विभाग के प्रो. मोहम्मद वसीम अली प्रॉक्टर बनाया था। प्रो. अली का कार्यकाल 2022 में पूरा हो गया था। इसके बाद तत्कालीन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने दो वर्ष के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। तीन फरवरी 2024 में फिर दो साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : प्रो. नावेद 
नवागत प्रॉक्टर प्रो. नावेद खान ने कहा कि प्रॉक्टर कार्यालय से संबंधी विद्यार्थियों की जितनी भी समस्याएं होंगी, उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। यूनिवर्सिटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। गेट पर चेकिंग और सघन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed