फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Professor and BJP leader with AMU

एएमयू को लेकर उलझे प्रोफेसर और भाजपा नेत्री

Sun, 02 Apr 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 02 Apr 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Professor and BJP leader with AMU
डीएस कालेज में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्धजन। - फोटो : Amar Ujala
भाजपा नेत्री उमेश कुमारी और एएमयू के फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष प्रो. बीबी सिंह के बीच उस समय गहमागहमी हो गई, जब एएमयू पर पक्षपात करने का आरोप जड़ दिया गया। थोड़ी देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। खैर, लोगों के हस्तक्षेप से बहस को शांत हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को डीएस कॉलेज के बॉयोलॉजी डिपार्टमेंट के हॉल में जिला ओलंपिक संघ की ओर से ‘खेल विवि या शैक्षिक विवि की आवश्यकता’ पर संगोष्ठी की गई थी। जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमारी बतौर अतिथि आमंत्रित की गई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने खेल व शैक्षिक विवि की आवश्यकता पर जोर दिया। इसी बीच उन्होंने एएमयू में पक्षपात होने का आरोप लगा दिया। जब प्रो. बीबी सिंह की बोलने की बारी आई, तो उन्होंने सबसे पहले डॉ. कुमारी आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, मैं 25 साल से एएमयू में हूं। सबसे ज्यादा डिग्रियां हिंदू विद्यार्थियों को मिलती हैं। भेदभाव का सवाल ही नहीं उठता है। इस पर डॉ. कुमारी व हॉल में बैठे कुछ लोगों ने असहमति जताई, इससे हंगामे जैसी स्थिति पैदा  हो गई।

डीएस में संगोष्ठी में जिले को खेल व शैक्षिक विवि की जरूरत बताई गई। अध्यक्षता आरटीआई एक्टीविस्ट विमल खेमानी ने किया। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. ओपी बंसल व संचालन मजहर-उल-कमर ने किया। संयोजक डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मंडल के लगभग 400 महाविद्यालय डॉ. अंबेडकर विवि आगरा से संबद्घ है। इस विवि में व्याप्त अनियमितता, दुर्व्यवस्था व भ्रष्टाचार का दंश एक अरसे से छात्र झेल रहे हैं।


प्रो. बीबी सिंह, प्रो. राजेंद्र सिंह, डॉ. वीपी पांडेय, ब्लॉक प्रमुख सुमन्त किशोर सिंह, छात्र नेता कमल प्रताप सिंह, डॉ. उमेश कुमारी, डॉ. भारत सिंह, पूर्व प्राचार्य नरसिंह पाल सिंह, मनोज शर्मा, महाराज सिंह, डॉ. शाहनवाज खान, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. दानिश मोहसिन ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सर्वेश कुमार, भगत सिंह, मुजाहिद असलम, डॉ. अंजना बंसल, डॉ. बीना अग्रवाल, चंद्रप्रकाश डब्बू, सुभांष सिंह, राजकुमार चौहान, इंजी विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed