{"_id":"5fe794b58ebc3e3fc432b5ba","slug":"professior-shamsurrahman-die-city-office-news-ali2521534149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. शम्सुर्रहमान के निधन से एएमयू बिरादरी में दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. शम्सुर्रहमान के निधन से एएमयू बिरादरी में दुख
विज्ञापन
एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने प्रसिद्ध शोधकर्ता, आलोचक व कथा लेखक प्रो. शम्सुर्रहमान फारूकी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रो. मंसूर ने कहा कि प्रो. शम्सुर्रहमान फारूकी का एएमयू के साथ गहरा संबंध था। वह एएमयू कोर्ट के सदस्य थे। 1984 में उन्हें एएमयू द्वारा उर्दू में प्रोफेसर पद की पेशकश की गई थी। विश्वविद्यालय ने उन्हें फरवरी 2002 में डी.लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था। उनके निधन से एएमयू समुदाय को भारी दुख पहुंचा है।
प्रख्यात फारसी विद्वान प्रो. आजरमी दुख्त सफवी ने कहा कि प्रो. शम्सुर्रहमान की साहित्यिक कृतियां उनकी गहरी सामाजिक-राजनीतिक और एतिहासिक चेतना का प्रतिबिंब हैं। प्रो. अब्दुल रहीम किदवई (निदेशक, यूजीसी-एचआरडी केंद्र, एएमयू) ने कहा कि शम्सुर्रहमान को उर्दू और अंग्रेजी में समान निपुणता प्राप्त थी और अंग्रेजी साहित्य के उनके गहन अध्ययन ने उनकी उर्दू आलोचना को समृद्ध किया था।
मास कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. शाफे किदवई ने कहा कि शम्सुर्रहमान फारूकी जैसे कुछ ही शोधकर्ता और लेखक उर्दू में पैदा हुए हैं। इतिहास विभाग के प्रोफेसर मुहम्मद सज्जाद, अंग्रेजी विभाग के प्रो. आसिम सिद्दीकी, भाषा विज्ञान विभाग के प्रोफेसर इम्तियाज हसनैन, उर्दू विभाग के प्रोफेसर शहाबुद्दीन साकिब, प्रो. मौला बख्श, हिंदी विभाग के डॉ. अजय बिसारिया, उर्दू अकादमी, एएमयू के निदेशक डॉ. राहत अबरार ने भी शोक व्यक्त किया