{"_id":"69ac4cdf09e5a58ac50a4d20","slug":"prof-lucky-gupta-appointed-principal-of-tikaram-girls-degree-college-aligarh-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या बनीं प्रो. लकी गुप्ता, पदभार ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या बनीं प्रो. लकी गुप्ता, पदभार ग्रहण किया
Sat, 07 Mar 2026 09:37 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:37 PM IST
सार
प्रो. लकी गुप्ता पहले भी टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य रह चुकी हैं। यहां से वह किशोरी रमन महाविद्यालय मथुरा की प्राचार्या बनीं।
विज्ञापन
प्रो. लकी गुप्ता ने वीसी प्रो. एनबी सिंह से शिष्टाचार भेंट की
- फोटो : स्वयं
विस्तार
उच्च शिक्षा आयोग प्रयागराज के आदेश पर किशोरी रमन महाविद्यालय मथुरा की प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता का तबादला टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ में प्राचार्य पद पर कर दिया गया है। उन्होंने 7 मार्च को यहां पदभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
प्रो. लकी गुप्ता इससे पहले भी टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य रह चुकी हैं। महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य प्रो. शर्मिला शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था, जिसके बाद प्रो. प्रतिमा श्रीवास्तव कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में दायित्व संभाल रही थीं। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. लकी गुप्ता ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनबी सिंह से शिष्टाचार भेंट भी की।
विज्ञापन