फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Production stopped from three units of Kasimpur Power House Aligarh

Aligarh News: बिजली की मांग घटी, कासिमपुर पॉवर हाउस की तीन यूनिटों से उत्पादन बंद, बस एक ही चालू

Thu, 09 Apr 2026 12:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 09 Apr 2026 12:36 PM IST
सार

लगातार हो रही बारिश से गर्मी नहीं पड़ रही है, जिससे पूरे प्रदेश में बिजली की मांग कम है। इसीलिए प्रदेश मुख्यालय के आदेश के बाद पॉवर हाउस की 250 मेगावाट की आठ नंबर यूनिट और 110 मेगावाट की सात नंबर यूनिट से उत्पादन फिलहाल रोक दिया गया है।

विज्ञापन
Production stopped from three units of Kasimpur Power House Aligarh
कासिमपुर पावर हाऊस - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मी ने 8 अप्रैल दोपहर ढाई बजे तक थोड़ा परेशान किया, इसके बाद बारिश हुई और मौसम सुहाना हो गया। पूरे प्रदेश में कमोबेश यही स्थिति है। ऐसे में बिजली की मांग घट रही है। इसलिए अलीगढ़ के हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की दो यूनिटों से उत्पादन बंद कर दिया गया है। एक यूनिट की मरम्मत हो रही है। इस तरह से तीन यूनिटों में उत्पादन बंद है। वर्तमान में यहां पर केवल एक 660 मेगावाट की 10 नंबर यूनिट से ही बिजली बन रही है।

विज्ञापन


660 मेगावाट की 10 नंबर यूनिट में रोजाना लगभग 6500 से 7000 मीट्रिक टन कोयला खप रहा है। शेष तीन यूनिटों से भी बिजली उत्पादन हो तो पूरे पॉवर हाउस में लगभग 20,000 मीट्रिक टन कोयला रोजाना जल जाता है। इन दिनों तीन यूनिटों से उत्पादन बंद है, इसलिए कोयले की खपत कम हो रही है। अगर सभी यूनिटों से उत्पादन होता है तो कोयले की मांग बढ़ती है। पॉवर हाउस में फिलहाल एक महीने का कोयला बचा है।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से गर्मी नहीं पड़ रही है, जिससे पूरे प्रदेश में बिजली की मांग कम है। इसीलिए प्रदेश मुख्यालय के आदेश के बाद पॉवर हाउस की 250 मेगावाट की आठ नंबर यूनिट और 110 मेगावाट की सात नंबर यूनिट से उत्पादन फिलहाल रोक दिया गया है। 250 मेगावाट की नौ नंबर यूनिट से उत्पादन मरम्मत कार्य के कारण बंद है। केवल 660 मेगावाट की 10 नंबर यूनिट से ही बिजली का उत्पादन हो रहा है।-संजय कुमार वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोयले का वर्तमान भंडारण
पॉवर हाउस की 660 मेगावाट की 10 नंबर यूनिट में वर्तमान में 2.25 लाख मीट्रिक टन कोयला है। इसी तरह से 250 मेगावाट की दो यूनिटों में भी लगभग दो लाख मीट्रिक टन कोयला मौजूद है। 110 मेगावाट की सात नंबर यूनिट में भी भंडारण है।

पॉवर हाउस के अधिकारी चंदन चौरसिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर कोयले की आपूर्ति करने वाली कंपनियां पूरे वर्ष का शेष स्टॉक भेज देती हैं। कोयला आपूर्ति करने वाली कंपनी बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) धनबाद और सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड) रांची ने अपना शेष स्टॉक भेज दिया है। मांग होने पर दोनों कंपनियों से लगभग पांच दिन में कोयला हरदुआगंज पॉवर हाउस पहुंच जाता है। लगभग छह लाख मीट्रिक टन कोयले का स्टॉक शेष है।

तीन यूनिटों से उत्पादन बंद
250 मेगावाट की आठ नंबर यूनिट से उत्पादन 6 अप्रैल की रात से बंद
110 मेगावाट की सात नंबर यूनिट से उत्पादन 4 अप्रैल की रात से बंद
250 मेगावाट की नौ नंबर यूनिट से उत्पादन मरम्मत कार्य के कारण बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed