{"_id":"66dc260279b34139fd0f2670","slug":"procurement-of-paddy-maize-and-millet-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: धान, मक्का व बाजरा की 1 अक्तूबर से शुरू होगी खरीद, पहले कराना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: धान, मक्का व बाजरा की 1 अक्तूबर से शुरू होगी खरीद, पहले कराना होगा पंजीकरण
Sat, 07 Sep 2024 03:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:39 PM IST
सार
शासन ने धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल, ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2320 रुपये, मक्का का समर्थन मूल्य 2225 रुपये व बाजरा का समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन
धान
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धान, मक्का और बाजरा की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी। किसान को सबसे पहले विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा, उसके बाद ही वह बिक्री प्रक्रिया में भाग ले सकेगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ के जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा है कि धान, मक्का व बाजरा की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी। शासन ने धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल, ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2320 रुपये, मक्का का समर्थन मूल्य 2225 रुपये व बाजरा का समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। बिक्री से पूर्व विभाग की वेबसाइट www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं द्वारा किया जा सकता है।
विज्ञापन