फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Proctorial team eyes set on AMU violation, UP

एएमयू हंगामा: पल-पल की घटनाओं पर नजर रख रहे प्रॉक्टोरियल टीम, आरएएफ और पुलिस फोर्स भी तैनात

Sat, 03 Aug 2019 02:13 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Proctorial team eyes set on AMU violation, UP
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : Social Media

एएमयू छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सुफयान और सचिव हुजैफा आमिर के जेल जाने के बाद कैंपस में तनावपूर्ण शांति है। एएमयू सर्किल पर कथित पुलिस चौकी और कैंपस में पुलिस दखल बढ़ने की बात कहकर कुछ लोग छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ गोलबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ कैंपस में शांति और किसी तरह का प्रतिरोध नहीं होने पर अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एएमयू वीसी प्रो. तारिक मंसूर की गाड़ी रोकने, प्रशासनिक भवन में तोड़फोड़ और उत्पात के बाद गुरुवार को एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, उपाध्यक्ष हमजा सुफयान, सचिव हुजैफा आमिर और मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया था। सलमान और मोइनुद्दीन जमानत पर छोड़ दिए गए जबकि हमजा और हुजैफा को जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद कैंपस में तनावपूर्ण शांति है। एहतियात के तौर पर गिरफ्तारी के बाद से ही सर्किल पर आरएएफ और पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम भी पल-पल की घटनाओं पर नजर रखे हुए है। सभी हॉलों के प्रवोस्ट और वार्डन को एलर्ट कर दिया गया है। बाहरी युवकों पर खास नजर रखी जा रही है। कही से विरोध के स्वर नहीं उठने से विश्वविद्यालय के अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों को यह संदेश भी देने का प्रयास कर रहे हैं कि सिर से पानी ऊपर जाने के बाद छात्र नेताओं पर कार्रवाई हुई है। एएमयू प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि कैंपस में पूरी तरह शांति है। कक्षाएं सामान्य रूप से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed