फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Proctorial team assault, female security personnel unconscious

प्रॉक्टोरियल टीम के साथ मारपीट, महिला सुरक्षा कर्मी बेहोश

Tue, 18 Sep 2018 01:30 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 18 Sep 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Proctorial team assault, female security personnel unconscious
प्रॉक्टोरियल टीम के साथ मारपीट, महिला सुरक्षा कर्मी बेहोश - फोटो : Rupesh
सेल्फ फाइनेंस (कक्षा 11) में दाखिला को लेकर बाब-ए-सैयद बंद करा रहे छात्र-छात्राओं एवं प्रॉक्टोरियल टीम में मारपीट हो गई। एक स्कूली छात्र हमलावर हो गया और प्रॉक्टोरियल टीम के अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों पर हाथ छोड़ दिया।
विज्ञापन


धरना दे रही छात्राएं भी पीछे नहीं रही और महिला सुरक्षाकर्मियों से भीड़ गई। धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरने एवं सिर में चोट लगने के कारण एक महिला सुरक्षाकर्मी बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हंगामा एवं मारपीट के दौरान एक छात्रा भी बेहोश हुई। हमला कर भाग रहे स्कूली छात्र (किशोर) को सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ कर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


सेल्फ फाइनेंस में दाखिला से वंचित इंटरनल छात्र-छात्रा पिछले कई दिनों से बाब-ए-सैयद पर डटे हैं। सोमवार को सुबह 9 बजे से ही वहां पहुंचने शुरू हो गए। प्रॉक्टर ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ उनकी मुलाकात वीसी प्रो. तारिक मंसूर से करायी। वीसी ने स्पष्ट कर दिया कि 100 में से 15 अंक से कम वाले बच्चों को दाखिला नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप लोग अगले साल के लिए तैयारी करें। वहां से लौटने के बाद छात्र-छात्रा आक्रोशित हो गए और बाब-ए-सैयद बंद कर पुन: धरना पर बैठ गए। गेट खुलवाने का प्रयास कर रहे सुरक्षाकर्मियों एवं छात्र-छात्राओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। छात्राओं से हाथापाई के दौरान महिला सुरक्षाकर्मी उम्मीद फातिमा गिर गई और सिर में चोट लगने के कारण बेहोश गयी। उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 

एएमयू के एक स्कूल के कक्षा 8 का छात्र हमलावर हो गया और प्रॉक्टोरियल टीम के एक अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी पर हाथ छोड़ दिया। इससे माहौल अचानक गरम हो गया। सुरक्षाकर्मी बौखला गए। इसी बीच स्कूली छात्र भाग गया। उसके पीछे कई सुरक्षाकर्मी भागे और बिजली विभाग के कार्यालय के समीप दबोचने में कामयाब हो गए।

हालांकि इस दौड़ भाग में सुरक्षाकर्मी मुजाहिद एवं सुरक्षा अधिकारी महबूब के पैर में चोट लग गयी और रक्त निकलने लगे। स्कूली छात्र का बड़ा भाई धरना पर बैठा था और उसके सपोर्ट में वह पहुंचा था। प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य किशोर को पुलिस के हवाले करना चाहते थे।


छात्र नेताओं के बीच बचाव के बाद तय हुआ कि किशोर को छोड़ दिया जाएगा लेकिन बाब-ए-सैयद से छात्र-छात्रा हट जाएंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे जाकर मामला शांत हुआ। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने बताया कि महिला सुरक्षाकर्मी का उपचार किया गया। अब वह ठीक है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर कार्यवाही के बारे में कल सोचेंगे। वे लोग एएमयू छात्र नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed