{"_id":"d9fce9b9246c0b6c3f6bcae3e39d9183","slug":"procession-out-of-the-window-of-the-bus-power-pole-cut-off-from-the-neck-of-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात की बस की खिड़की से निकली किशोर की गर्दन विद्युत पोल से कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात की बस की खिड़की से निकली किशोर की गर्दन विद्युत पोल से कटी
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
महानगर के महेंद्र नगर कालीदह रोड पर सोमवार शाम एक दिलदहला देने वाली दुर्घटना में बारात की बस में सवार किशोर की गर्दन खिड़की से बाहर निकालने पर धड़ से अलग हो गई।
दुर्घटना की वजह नगर निगम द्वारा नाले के लिए खोदा गया एक गड्ढा बना, जिसमें बस ने हिचकोला लिया और खिड़की से बाहर निकली गर्दन पोल से टकराकर कट गई। बच्चे की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। भीड़ ने मौके पर ही जाम लगा दिया।
पुलिस द्वारा मौके से हटाए गए शव को वापस मंगाने की मांग रखी गई। इस दौरान जमकर पुलिस से नोक-झोंक और खींचतान हुई। देर रात तक हंगामा-जाम जारी था। मौके पर पुलिस बल तैनात था और शव वापस मंगाए जाने की प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार महेंद्र नगर कालीदह निवासी भूरा पुत्र हरीमोहन की बारात सोमवार शाम करीब छह बजे सारसौल जा रही थी। इस बस में सवार बारात में दूल्हा भूरा के पड़ोस का ही मजदूर परिवार का आकाश (14) पुत्र उमेश बस की सबसे पिछली सीट पर बैठा था।
उसने ड्राइवर साइड में गर्दन बाहर निकाल रखी थी। बस महेंद्र नगर में ब्रजधाम से कुछ कदम पहले पहुंची, तभी सड़क पर नाली के लिए खोदे गए गड्ढे में बस के पिछले पहिये ने जैसे ही हिचकोला खाया और आकाश की गर्दन सड़क सहारे खड़े पोल से बुरी तरह टकराकर अलग हो गई।
यह देख पड़ोसी सीट पर बैठे बारातियों ने शोर मचा दिया और बस रुकते ही वहां भगदड़ मच गई। वहां हंगामी स्थिति पैदा होते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन आकाश के शव के दोनों हिस्से एकसाथ लेकर पोस्टमार्टम केंद्र भिजवा दिए।
इसी बीच खबर पर आकाश के परिजन और मोहल्ले के तमाम लोगों की भीड़ आ गई। एकत्रित भीड़ ने शव वापस मंगाने की मांग शुरू कर दी। साथ ही वहां से बस को नहीं हटने दिया और जाम लगा दिया। इस दौरान वहां भीड़ बढने पर सासनी गेट के अलावा गांधीपार्क, बन्नादेवी, देहली गेट आदि थानों का फोर्स व पीएसी तक बुला ली गई।
कई पुलिस थानेदारों से महिलाओं ने जमकर नोकझोंक और खींचतान तक कर दी। बमुश्किल भीड़ को शांत किया गया। देर रात समाचार लिखे जाने तक हंगामा शांत था। साथ ही शव को मंगाए जाने की प्रक्रिया जारी थी।