फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Process of verification of third child of Rohingya woman

अलीगढ़ः रोहिंग्या महिला के तीसरे बच्चे की आयु के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू

Wed, 21 Jul 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Process of verification of third child of Rohingya woman
थाना रोरावर क्षेत्र से सोमवार को गिरफ्तार की गई रोहिंग्या महिला के तीन बच्चों में से एक बच्चे की उम्र के सत्यापन को लेकर किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

रोहिंग्या महिला के तीन बच्चे हैं। दो बच्चे बहुत छोटे हैं। जबकि एक बच्चे की उम्र 12 वर्ष बताई गई है। लेकिन जिस बच्चे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है उसकी उम्र को लेकर महिला के पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है। नियम है कि 6 वर्ष तक के बच्चे बंदी महिला के साथ जेल में रहेंगे। इस तरह जिस बच्चे की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है, किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर उसके आयु के सत्यापन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू की गई। आयु सत्यापन के बाद यह तय होगा कि वह बच्चा किसी गैर सरकारी संगठन, किसी संस्था के पास रहेगा या अन्य कोई विकल्प उपलब्ध रहेगा। थाना रोरावर प्रभारी के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि रोहिंग्या महिला के साथ बच्चे के संबंध में आयु के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। आयु तय हो जाने के बाद उसके संबंध में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

पकड़े गए रोहिंग्या के दस्तावेजों की जांच शुरू
बिना पासपोर्ट वीजा और वर्क परमिट के रहे रहे दो रोहिंग्या के मामले में पुलिस ने इनसे मिले दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इन रोहिंग्या में एक महिला शामिल है जिसे थाना रोरावर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। एक पुरुष शामिल है जिसे कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दोनों रोहिंग्या संदिग्ध प्रमाण पत्रों के आधार पर पिछले करीब 10 वर्ष से अलीगढ़ में रह रहे थे। अब पुलिस और खुफिया एजेंसी इनके प्रमाण पत्र बनाने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। यह भी विवरण जुटाया जा रहा है कि यह किन-किन लोगों के संपर्क में थे। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मखदूम नगर नुक्कड़ वाली गली के रहने वाले अकील के मकान से लतीफ उर रहमान पुत्र मुख्तार अहमद निवासी गांव खंजरपाड़ा थाना ठिगनाप जिला कॉक्स बाजार बांग्लादेश को गिरफ्तार किया था।

दूसरी ओर थाना रोरावर पुलिस ने शाहपुरा के मुकेश के घर से असरुल निशां पत्नी अक्कास निवासी संमोथी पाड़ा जिला कॉक्स बाजार बांग्लादेश को गिरफ्तार किया था। महिला ने स्वीकार किया था कि वह एक एजेंट की मदद से 5 साल पहले ही भारत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed