{"_id":"6b090f22268ac56aff0c346c","slug":"priyanka-injured-in-highway-accident-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: होश आते ही चीख पड़ी प्रियंका, डॉक्टर बोले- ठीक हैं मम्मी-पापा, उसे नहीं था पता कि उसकी दुनिया उजड़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: होश आते ही चीख पड़ी प्रियंका, डॉक्टर बोले- ठीक हैं मम्मी-पापा, उसे नहीं था पता कि उसकी दुनिया उजड़ गई
Fri, 27 Nov 2026 10:33 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:33 AM IST
सार
सासनी हाईवे हादसे में माता-पिता को खो चुकी प्रियंका को होश आया तो चीख पड़ी, डॉक्टर ने कहा मम्मी-पापा ठीक हैं। उसे पता ही नहीं था कि उसकी दुनिया उजड़ गई। मेडिकल में उसके छोटै भाई की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल प्रियंका
- फोटो : संवाद
विस्तार
12 साल की प्रियंका को जब होश आया तो स्वास्थ्यकर्मी दंपती के संबंध में बात कर रहे थे। इससे सुनकर प्रियंका चीखने और रोने लगी तो परिजनों ने यह कहकर उसे चुप कराने का प्रयास किया उसके माता-पिता ठीक हैं। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सासनी क्षेत्र में हुए हादसे में दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी दंपती ओमकार (40) और उनकी पत्नी विनीता (36) की जान चली गई। उनकी बेटी प्रियंका और बेटे 11 साल के लक्ष्य का जेएन मेडिकल में इलाज चल रहा है। प्रियंका के काफी चोट लगी थी, लेकिन वह बोल रही थी। उसका कहना था कि पहले माता-पिता ने बल्लभगढ़ के रास्ते मथुरा और इसके बाद हाथरस जाने की योजना बनाई थी। ट्रेन से अलीगढ़ आने के बाद बस न मिलने के कारण वह ऑटो से जा रहे थे।
विज्ञापन
उसने बताया कि हादसे के बाद उसके माता-पिता बेसुध हो गए। वे और उनका भाई लक्ष्य खून से लथपथ हो गया था। तभी उसने अपने माता-पिता के संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों के बीच चल रही बात सुनी। मामा व अन्य परिजनों के समझाने और स्वास्थ्यकर्मियों के इंजेक्शन देने के बाद वह सो गई। प्रियंका के मामा सूरज ने बताया कि उनके बहनोई ओमकार एक ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स के कपड़े बनाने वाली कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ पहले मेट्रो से दिल्ली रेलवे स्टेशन आए थे। इसके बाद वह ट्रेन से अलीगढ़ आए थे। ओमकार अपनी भतीजी काजल की शादी में शामिल होने परिवार के साथ अलीगढ़ से ऑटो में सवार होकर हाथरस जा रहे थे। इस दौरान हादसे में उनकी बहन का दुनिया उजड़ गई।
