फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Private publishers have introduced a new course in the market

अलीगढ़ः सरकारी है नहीं, निजी प्रकाशकों ने बाजार में उतारा नया पाठ्यक्रम

Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Private publishers have introduced a new course in the market
बाजार में सरकारी एनसीईआरटी की सस्ते दर वाली कुछ किताबें मिल नहीं रही हैं और कुछ किताबों पर अभी पाठ्यक्रम तय नहीं हुआ है। जबकि इससे इतर अनाधिकृत निजी प्रकाशकों (जिन्होंने यूपी बोर्ड के प्रकाशन का टेंडर नहीं लिया है) ने एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम बाजार में उतार दिया है। सरकारी सस्ती किताब पर फुटकर विक्रेता को एक भी रुपया नहीं मिलता है। वहीं निजी प्रकाशक की पुस्तक बेचने पर 30 प्रतिशत का कमीशन मिलता है। इस कारण बाजार में 100 रुपये के अंदर आने वाली किताबें 500 रुपये तक बिकती हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने अभी तक कक्षा दस और कक्षा 12 में अंग्रेजी की किताब का टेंडर नहीं किया है। इसके अलावा कक्षा 11-12 की गणित और कक्षा 12 की जीव विज्ञान की किताबें उपलब्ध ही नहीं हो रही हैं। अलीगढ़ शहर के साथ साथ जनपद के सभी ब्लॉकों में यह किताबें नहीं हैं। यही कारण है कि देहात के फुटकर किताब विक्रेता खाली हाथ ही वापस लौट रहे हैं। जबकि इन किताबों की जगह बाजार में अनाधिकृत प्रकाशकों ने नए पाठ्यक्रम वाली किताब बाजार में उतार दी हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि यह किताबें सस्ती नहीं, बल्कि तीन गुने से ज्यादा महंगी हैं। यही किताबें बाजार में बेची जा रही हैं। इन किताबों के बिकने का एक और मुख्य कारण किताबों का कमीशन है। सरकारी सस्ते दर की किताबों पर पांच प्रतिशत तक कमीशन दिया जाता है। जब थोक व्यापारी किताबों को अलीगढ़ मंगाता है तो कमीशन भाड़े में ही लग जाता है। ऐसे में थोक व्यापारी फुटकर किताब विक्रेता को सरकारी किताब अंकित मूल्य पर ही देता है। फुटकर व्यापारी अंकित मूल्य पर किताब खरीदने को तैयार भी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा बिकने वाली कक्षा 11-12 की गणित और कक्षा 12 की जीव विज्ञान की किताब शहर में मिल ही नहीं रही हैं। ऐसे में दुकानदार खाली हाथ ही वापस लौट रहे हैं। जबकि अगर निजी प्रकाशक की एनसीईआरटी आधारित लिखे नोट वाली किताबें थोक व्यापारी को दस प्रतिशत और फुटकर व्यापारी को 30 प्रतिशत की बचत होती है। फुटकर विक्रेता एक विषय पर अनुमानित 100 से 150 रुपये बचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 10 और 12 में पढ़ते हैं एक लाख बच्चे
कक्षा दस और कक्षा 12 में अलीगढ़ जनपद में लगभग एक लाख बच्चे पढ़ते हैं। जबकि कक्षा नौ व कक्षा 11 में भी लगभग एक लाख बच्चे पंजीकृत होते हैं। सरकारी किताबें न मिलने से मध्यम परिवार के यह बच्चे काफी परेशान हैं। कुछ एक सामर्थ्यवान बच्चे महंगी किताबें खरीदकर पढ़ रहे हैं।
-शहर में किताबें खरीदने आया था। सबसे ज्यादा विद्यार्थियों द्वारा मांगे जाने वाली कक्षा 11-12 गणित और कक्षा 12 की जीव विज्ञान की किताब मिल नहीं रही हैं। बाजार के कई चक्कर लगा चुका हूं। बिना कमीशन वाली किताब बेचना भी चाहें तो भी नहीं बेच पा रहे हैं।
- अशोक पचौरी, विकास बुक डिपो इगलास
- पूरे बाजार के चक्कर काट चुका हूं। कुछ किताबें बाजार में पुरानी मिल गई हैं, लेकिन गणित की किताब न मिलने से काफी परेशान हूं। मैं ही नहीं, मेरी कक्षा के सारे बच्चे परेशान हैं।

- तिलकमोहन, छात्र सरस्वती विद्या मंदिर
सोमवार से दर्ज होंगे दुकानदारों के बयान
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने अमर उजाला द्वारा उठाई गई जनसमस्या को देखते हुए बाजार में पड़ताल कराई थी। जब कुछ किताबों के न होने की जानकारी मिली तो डीआईओएस ने सोमवार से दुकानदारों के बयान कराने का निर्णय लिया है। डीआईओएस ने बताया कि सोमवार से दुकानदारों के बयान कराएंगे। इसके बाद बयान के आधार पर रिपोर्ट बनाकर बोर्ड को भेजी जाएगी। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द किताबें बाजार में आएं। जिससे गरीब छात्रों को सरकारी योजना का लाभ मिले। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकतर दुकानों पर सरकारी सस्ते दर वाली एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध होनी चाहिए। अगर उपलब्ध नहीं हैं तो भी बोर्ड को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed