{"_id":"6469240fc61ce9c3590ff4f4","slug":"prince-was-killed-in-one-sided-love-aligarh-news-c-2-1-ali1010-123470-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जिस लड़की से करता था प्यार, उसीसे प्रिंस करता था बात, इसलिए मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जिस लड़की से करता था प्यार, उसीसे प्रिंस करता था बात, इसलिए मार दिया
Sun, 21 May 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 21 May 2023 01:18 AM IST
सार
प्रिंस को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कुनाल अपने आफताब को किसी से रुपये लेकर आने की बात कहकर अपने घर बुलाया। वहीं छह माह पहले चुराई गई एक बाइक भी इसी घटना के लिए चुराई थी। इसी से दोनों स्कूल के पास तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
मृतक छात्र प्रिंस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शुक्रवार को 12वीं के छात्र प्रिंस की हत्या में शनिवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस की पूछताछ में एक आरोपी कुनाल ने स्वीकार किया कि जिस लड़की को वह पसंद करता है, उसी से प्रिंस बात करता था। इसी खुन्नस में उसने अपने साथी आफताब के साथ मिलकर उसकी हत्या की। हत्या के बाद सुपारी लेकर हत्या की झूठी कहानी पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन
हत्या के मास्टरमाइंड कुनाल ने पुलिस को बताया कि छात्रा की पूर्व में ऋतिक गर्ग से दोस्ती थी। दोस्ती टूटने पर ऋतिक दिल्ली में रहने लगा था। इधर वह उक्त छात्रा से प्रेम करने लगा था। प्रिंस भी इसी छात्रा से प्रेम करता था और बातें करता था।
विज्ञापन
प्रिंस ने कुछ दिन पहले छात्रा को प्रपोज भी किया था। इस पर उसका प्रिंस के साथ कहासुनी व झगड़ा हुआ था। प्रिंस को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से उसने अपने आफताब को किसी से रुपये लेकर आने की बात कहकर अपने घर बुलाया। वहीं छह माह पहले चुराई गई एक बाइक भी इसी घटना के लिए चुराई थी। इसी से दोनों स्कूल के पास तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
गोली मारकर प्रिंस की हत्या करने के बाद जानबूझकर ऋतिक गर्ग पर सुपारी देने का आरोप लगा दिया था। पुलिस की सीसीटीवी व मोबाइल की लोकेशन की जांच में कुनाल का झूठ पकड़ा गया। इसके बाद पूछताछ में उसने सच स्वीकार कर लिया। कुनाल ने पुलिस को बताया था कि 11 मई को मतदान वाले दिन ऋतिक ने उसे सुपारी के रुपये एडवांस दिए थे, जबकि उस दिन ऋतिक दिल्ली में था। पुलिस के अनुसार ऋतिक गर्ग का घटना से कोई संबंध नहीं मिला। अंतिम जांच में ऋतिक गर्ग को क्लीन चिट दे दी गई है। संवाद