फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prime Minister and Chief Minister may come to Lodha on September 14

अलीगढ़ः 14 सितंबर को लोधा आ सकते हैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री

Fri, 17 Sep 2021 06:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister and Chief Minister may come to Lodha on September 14
व्यवस्थाओं को जायजा लेते कमिश्नर, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे - फोटो : CITY OFFICE
राज्य स्तरीय राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर के शिलान्यास व धनीपुर हवाईअड्डे के लोकार्पण की घड़ी नजदीक आ गई है। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम जिला मुख्यालय को मिल गया है। उसी दिन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री भी आ सकते हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अनुमानित कार्यक्रम मिलते ही कमिशभनर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी लोधा पहुंचे और व्यवस्थाओं पर मंथन किया। इस दौरान हेलीपैड से लेकर वीवीआईपी रास्ते आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिले में छोटी-बड़ी 63 महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना है। इसे लेकर पहले से ही सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था। उसी के अनुसार तैयारियां भी चल रही थीं। मगर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के चलते कार्यक्रम टल गया था। इसी बीच यह भी चर्चा आई कि क्यों न प्रधानमंत्री से वर्चुअली शिलान्यास व लोकार्पण कराया जाए।
विज्ञापन

इधर, अब 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुमानित कार्यक्रम मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री भी साथ आ सकते हैं। दोपहर में अनुमानित कार्यक्रम मिलते ही पुलिस प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गईं। इस दौरान कमिशभनर गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी कलानिधि नैथानी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत लोधा में बन रहे विश्वविद्यालय, अंडला के डिफेंस कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड स्थल निर्माण के मामले में अधिकारियों से वार्ता की। साथ में वीवीआईपी रास्ता व पब्लिक के लिए रास्ते पर चर्चा हुई। यहां परियोजना से संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री का 14 सितंबर को अलीगढ़ के लोधा आने का अनुमान है। इसी लिहाज से तैयारियों के सिलसिले में मौके पर जाकर देखा गया है। अभी अंतिम कार्यक्रम आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
- दीपक कुमार, डीआईजी रेंज
- जिले में छोटी बड़ी 63 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना है। अभी तक 14 सितंबर को कार्यक्र्रम अनुमानित है, जिसमें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं। उसके अनुसार मौका मुआयना देखा गया है।
- विनीत कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
उसी दिन कल्याण सिंह के नाम पर हो सकता है हवाईअड्डा
अलीगढ़। धनीपुर हवाईपट्टी का विस्तारीकरण कर उसे हवाईअड्डे का स्वरूप दे दिया गया है। वहां काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री इस नए हवाईअड्डे का भी लोकार्पण करेंगे। उसी दिन इस हवाईअड्डे का नाम यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर घोषित किया जा सकता है। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। बस घोषणा होना बाकी है।
विश्वविद्यालय परिसर से ही होंगे सभी लोकार्पण-शिलान्यास
अलीगढ़। कुछ समय पहले तक तैयारी थी कि डिफेंस कॉरिडोर परिसर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कराया जाएगा। मगर अब सभी कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में होंगे। वहीं से सभी लोकार्पण व शिलान्यास किए जाएंगे। इसके पीछे की वजह है कि वहां निर्माण करा रही एजेंसी ने अपनी बाउंड्रीवाल बनाकर अपना प्लांट तक खड़ा करा दिया है। मंगलवार से वहां एजेंसी निर्माण कार्य भी शुरू करने जा रही है।
दो से तीन घंटे रुक सकते हैं प्रधानमंत्री
अलीगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। बस अनुमानित कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। मगर सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री दो से तीन घंटे रुक सकते हैं। इस दौरान डिफेंस कॉरिडोर से जुड़े उद्यमियों, आसपास के ग्रामीणों से संवाद का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
राज पैलेस जाने की भी लगाई जा रहीं अटकलें
अलीगढ़। प्रधानमंत्री के लोधा में अनुमानित कार्यक्रम के साथ यह भी अटकलें हैं कि जब पीएम लोधा आ रहे हैं तो वे कहीं पूर्व सीएम कल्याण सिंह के मैरिस रोड राज पैलेस स्थित आवास पर पहुंचकर परिवार से मिलने न चले जाएं।

हेलीपैड के लिए अलग-अलग स्थानों पर विचार
अलीगढ़। प्रधानमंत्री के साथ-साथ अन्य कई वीवीआईपी आ सकते हैं। इसे लेकर कई हेलीपैड बनाए जाने पर विचार चल रहा है। चूंकि प्रधानमंत्री का प्रोटोकॉल तीन-तीन हेलीपैड का है। उनका बड़ा हेलीपैड बनेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। ऐसे में उनके लिए कुछ दूरी पर अलग हेलीपैड बनाने पर विचार चल रहा है।
ये प्रमुख परियोजनाएं
- राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय, लोधा का शिलान्यास
- डिफेंस कॉरिडोर अंडला का शिलान्यास
- धनीपुर हवाई अड्डे का लोकार्पण
- अलहदादपुर मिनी स्टेडियम का लोकार्पण
- सांकरा गंगा पुल का लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed