फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prices of flats decreased in Swarna Jayanti Nagar Extension Scheme

अलीगढ़ः स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में फ्लैटों की कीमतें घटीं

Sat, 31 Jul 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Prices of flats decreased in Swarna Jayanti Nagar Extension Scheme
स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में फ्लैटों की बिक्री न होने पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने एचआईजी एवं एमआईजी फ्लैटों की दरों में संशोधन किया है। दोनों तरह के फ्लैटों की कीमतों में क्रमश: 7.10 लाख एवं पांच लाख रुपये की कमी की गई है। इन फ्लैटों के लिये पंजीयन एक अगस्त से आरंभ होंगे और 31 दिसंबर तक चलेंगे।
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में एचआईजी एवं एमआईजी को मिलाकर 34 फ्लैट लंबे समय से खाली हैं। इसके चलते प्राधिकरण की आय नहीं हो रही है तो खाली पड़े रहने से इनके जर्जर होने का खतरा भी है। इन फ्लैटों के न बिकने का कारण इनका महंगा होना है। पिछले दिनों कमिश्नर ने प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में बने फ्लैटों की बिक्री की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यदि दरों में मामूली संशोधन कर इनकी बिक्री हो सकती है तो इसके लिये संशोधित दरें जारी की जाएं। इसी क्रम में प्राधिकरण ने स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में बने एचआईजी डुप्लेक्स के 13 तो एमआईजी के 21 भवनों की दरों में कमी की है। 112.50 वर्ग मीटर के एचआईजी डुप्लेक्स की कीमत पहले 62.70 लाख रुपये थी। नई दरों के अनुसार अब यह फ्लैट 55.60 लाख रुपये में मिल सकेंगे।
विज्ञापन

यह पैसा तीन साल में चुकाना होगा। इसके लिये उपभोक्ता को 2.78 लाख रुपया पंजीकरण शुल्क जमा कराना होगा। जबकि 53.66 वर्ग मीटर क्षेत्र व 28 लाख की कीमत वाले एमआईजी डी/एस फ्लैट का भूतल 23.55 लाख रुपये तथा प्रथम तल के फ्लैट अब 20.25 लाख रुपये में उपलब्ध होंगे। इसके लिए 1.17 लाख रुपये पंजीकरण राशि जमा करानी होगी। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि इन फ्लैटों के लिये पंजीकरण एक अगस्त से आरंभ होंगे और 31 दिसंबर 2021 तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed