फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Presentation of two ponds of Iglas and Gangiri in front of the Prime Minister

प्रधानमंत्री के सामने होगी इगलास व गंगीरी के दो तालाबों की प्रस्तुति

Thu, 30 Jun 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Presentation of two ponds of Iglas and Gangiri in front of the Prime Minister
अमृत सरोवर योजना के तहत ब्लॉक इगलास के भौरा गौरवां एवं गंगीरी के सिखरना गांव में बने दो तालाबों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने प्रस्तुति होगी। हालांकि अभी तक इसका कोई सरकारी कार्यक्रम जारी नहीं हो सका है। फिर भी प्रशासन ने जिले के सबसे बेहतर तालाबों का चयन करते हुए ड्रोन से इन दोनों ही तालाबों की वीडियो तैयार करा ली है। प्रदेश भर में कुल 10 तालाबों का चयन किया गया है। अमृत महोत्सव में केंद्र सरकार ने हर लोकसभा क्षेत्र में अमृत सरोवर योजना में 75 तालाबों को विकसित करने का निर्णय लिया है। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जिले में 105 लक्ष्य के सापेक्ष 120 तालाबों का चयन किया है। हरेक ब्लॉक से 10 तालाब बनाए जा रहे हैं। हर तालाब का क्षेत्रफल एक एकड़ से अधिक है। तालाबों को विकसित कर उन्हें पिकनिक प्वाइंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed