फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparing for board exams has become easier on the Swayam portal

Aligarh News: स्वयं पोर्टल पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करना हुआ आसान

Fri, 24 Oct 2025 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Preparing for board exams has become easier on the Swayam portal
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अब पढ़ाई को डिजिटल और सहज बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा तैयार स्वयं पोर्टल के माध्यम से अब विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस पोर्टल पर 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विषयवार वीडियो लेक्चर, नोट्स, क्विज और मॉडल प्रश्नपत्रों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह प्लेटफॉर्म न केवल सीबीएसई, बल्कि यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। माना जा रहा है कि यह पहल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाएगी और परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग पर निर्भरता को भी कम करेगी।
विज्ञापन

पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी तय की गई है। इससे पहले विद्यार्थी पंजीकरण कर अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क है। विद्यार्थी अपने मोबाइल या कंप्यूटर से वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद वे अपनी कक्षा और विषय का चयन कर तैयारी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed