फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prepare to fight the third wave, increase resources: Yogi

तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी करें, संसाधन बढ़ाएं : योगी

Thu, 13 May 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Prepare to fight the third wave, increase resources: Yogi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए कहा कि अस्पतालों में जीवनरक्षक संसाधन दोगुने किए जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को समय पर समुचित उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण पर जोर देते हुए कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि टीका ही सुरक्षा कवच है। यही हमें सुरक्षित रखेगा। सीएम अप्रत्यक्ष रूप से सभी समुदायों के लोगों को टीकाकरण में आगे आने का संदेश दे रहे थे। एएमयू से ये संदेश और स्पष्ट था कि कोई भी समुदाय विशेष इसको लेकर लापरवाही न बरते।
विज्ञापन

बृज मंडल के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार सुबह अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के हेलीपैड पर उतरने के बाद उन्होंने सबसे पहले कलक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के सभागार पहुंचे और वहां प्रशासनिक व एएमयू के अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने वर्तमान में किए गए उपायों को नाकाफी बताते हुए कहा कि दूसरी लहर से सबक लेते हुए तेजी से तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां पूरी की जाएं। हर किसी का जीवन अमूल्य है, इसको ऐसे ही जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एएमयू के शिक्षकों/प्रोफेसरों के निधन की सत्यता जांचने वह खुद यहां आएं हैं, जिसमें पता चला कि कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले शिक्षकों ने टीका नहीं लगवाया था। कहा कि यदि टीका लगवाया होता तो हम इतने शिक्षकों और प्रोफेसरों को नहीं खोते।
मैं बार-बार कह रहा हूं कि टीका ही सुरक्षा कवच है। यही हमें सुरक्षित रखेगा, इसलिए सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगाएं। सीएम अप्रत्यक्ष रूप से सभी समुदायों के लोगों को टीकाकरण में आगे आने का संदेश दे रहे थे। एएमयू से ये संदेश और स्पष्ट था कि कोई भी समुदाय विशेष इसको लेकर लापरवाही न बरते।
सीएम योगी ने कहा कि जिले में सात और मंडल में 13 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। बेड और वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भेजे जाएं। तत्काल ये संसाधन बढ़वा दिए जाएंगे।
सभी विभाग मिल कर कोरोना संक्रमण से लड़ने और जीतने की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में सहयोग करें। उन्होंने विवि इंतजामिया से भी संसाधन बढ़ाने के लिए कहा, जिससे यहां के बेहतर उपचार से लोगों को बचाने में मदद मिल सके।
इससे पहले सीएम ने कोविड कमांड सेंटर में जिले की आबादी को देखते हुए फोन लाइनों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फोन लाइनों के साथ अगर जरूरत है तो स्टाफ की भी भर्ती करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों के फोन का जवाब देकर उनको संतुष्ट किया जा सके।
इस दौरान एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने जेएन मेडिकल कॉलेज और एएमयू परिसर में कोरोना संक्रमण को लेकर ताजा हालात से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षकों के निधन पर विवि का पक्ष प्रस्तुत किया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडल स्तर के आंकड़ों से दूसरी लहर के बाद वर्तमान हालात की तस्वीर पेश की। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जनपद के प्रयासों के बारे में बताया। एएमयू में ही भाजपा के नेताओं के साथ सीएम योगी ने वार्ता की।

यहां पर सांसद सतीश गौतम, राज्यमंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, मंत्री संदीप सिंह, एमएलसी ठा. जयवीर सिंह, विधायकगणों में संजीव राजा, अनिल पाराशर, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, ठा.दलवीर सिंह के पौत्र विजय सिंह पप्पू, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, डॉ.राजीव अग्रवाल, शिवनारायण शर्मा, सुशील गुप्ता, वैभव गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed