{"_id":"69c3022da832c2a6180716f6","slug":"preparations-to-free-amir-nisha-bazaar-from-encroachment-red-marks-put-up-aligarh-news-c-2-gur1004-936474-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अमीर निशा बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी, लगे लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अमीर निशा बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी, लगे लाल निशान
विज्ञापन
अमीन निशा बाजार में सड़क की नाप-जोख करते नगर निगम सम्पत्ति कर विभाग के कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ाें की खरीदारी के लिए महिलाओं के पसंदीदा बाजार अमीर निशा की सकरी सड़क को 30 फीट तक चाैड़ा किया जाएगा। मंगलवार को 600 मीटर लंबी सड़क की पांच घंटे पैमाइश की गई।
सड़क के बीच से 15-15 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों और मकानों पर लाल निशान लगाए गए, जिन पर बुलडोजर चलाया जाएगा। अमीर निशा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवेद की मानें तो अतिक्रमण की जद में करीब 300 दुकान-मकान और मस्जिद आ रही है।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त और संपत्ति प्रभारी वीर सिंह की अगुवाई में मंगलवार को तहसील और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस व प्रवर्तन दल की टीम 11 बजे अमीर निशा बाजार में पहुंच गई।
विज्ञापन
अब्दुल्ला चौराहा की ओर पुलिस चौकी से संपत्ति विभाग के कर्मचारियों ने पैमाइश शुरू की। इस दौरान दुकानदार ग्राहकों को छोड़ कर बाहर आ गए। दुकानदारों में गुस्सा भरा था, लेकिन पुलिस और प्रशासन की टीम के आगे सभी चुप्पी साधे रहे।
भीड़भाड़ और सकरी रोड की पैमाइश में विभागीय टीम को करीब पांच घंटे लग गए। संपत्ति विभाग के लिपिक विजय गुप्ता ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 324 जो धौर्रामाफी है। इसमें 7.05 मीटर सड़क दर्ज है। गाटा संख्या 341 में रजबहा है, जिसमें 2.21 मीटर चौड़ाई की सड़क है।
इस प्रकार दोनों मिलाकर लगभग 30 फीट चौड़ी सड़क अमीर निशा में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस सड़क के मिड पॉइंट को निकालकर दोनों तरफ 15-15 फीट के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को चिन्हित करके कर्मचारियों ने लाल निशान लगाए।
पार्षद और व्यापारी नेता पैमाइश करने आई टीम का नहीं कर सके विरोध
अलीगढ़। बाजार में भीड़ व दुकानें खुलने के कारण पैमाइश करने पहुंची निगम की टीम को बड़ी मशक्कत से कार्य पूरा करना पड़ा, जिसमें प्रवर्तन दल व पुलिस टीम ने सहयोग किया। इस दौरान बाजार के व्यापारी नेता और पार्षद आदि भी मौके पर पहुंच गए, मगर किसी ने इसका विरोध नहीं किया। उनमें गुस्सा था, जिसका शिकार उधर से बाइक-स्कूटी से गुजरने वाले लोग हो रहे थे। वह शासकीय कार्य का हवाला देकर उनसे लड़ने को तैयार रहे, जबकि पुलिस व प्रवर्तन दल की टीम उन्हें आसानी से आने-जाने दे रही थी।
नगर आयुक्त और डीएम से मिलकर रखेंगे समस्या, नहीं चलने देंगे बुलडोजर
अलीगढ़। अमीर निशा व्यापार मंडल अध्यक्ष नवेद खां ने कहा कि बुधवार को नगर आयुक्त व डीएम से मिलकर समस्या रखी जाएगी। निगम के 1933 के नक्शे में सड़क 30 फीट है, जबकि हमारे पास मौजूद 1954 के नक्शे में यह रोड 16 फीट है। निगम की पैमाइश में मस्जिद भी अतिक्रमण के जद में है। इस पर निशान नहीं लगाने दिया गया। निगम को हटाना है कि नाली पर से अतिक्रमण को हटाए। बाजार में बुलडोजर नहीं चलने दिया जाएगा।
अमीर निशा बाजार की टीम ने पैमाइश की है। अभिलेखों में सड़क की चौड़ाई 30 फीट है। अतिक्रमण के कारण सड़क 20 से 22 फीट तक रह गई है। अतिक्रमण के दायरे में आने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। अतिक्रमण हटाकर इस सड़क को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही सड़क-नाली निर्माण व पथ प्रकाश से इसकी रंगत बदली जाएगी।
- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त