फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations to connect mental health centers with Covid Hospital

मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड अस्पताल से जोड़ने की तैयारी

Tue, 01 Dec 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Preparations to connect mental health centers with Covid Hospital
मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोविड-19 अस्पताल से जोड़ने की तैयारी चल रही है, ताकि मानसिक विकारों से ग्रस्त कमजोर रोगियों एवं प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में कोरोना वायरस के जोखिम को कम किया जा सके। इसके साथ ही कोरोना मरीजों को मनोचिकित्सक की सेवा आसानी से हासिल हो सके। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के दौरान मानसिक रोगों के प्रबंधन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसे धरातल पर उतारने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। गाइड लाइन ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही आघात या अवसाद से भी पीड़ित है या जो इस महामारी के कारण अवसाद से पीड़ित हो गए हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. खान चंद ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय में उपलब्ध कराने की योजना है। मानसिक रोगी की देखभाल एवं उनके घर तक दवाइयों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे गैर सरकारी संगठनों की मदद ली जाएगी। मानसिक रोग विभाग की साइकोथैरेपिस्ट डॉ. अंशु एस सोम ने बताया कि मानसिक रोगियों एवं उनकी देखभाल करने वाले लोगों को कोरोना से बचने के लिए केवल आपातकालीन परिस्थितियों में ही मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में आना चाहिए। बुजुर्ग या ऐसे मानसिक रोगी जो ओपीडी तक जाने में असमर्थ हैं, उनके लिए गृह भ्रमण जैसी सेवाएं शुरू की जाएंगी। टेलीमेडिसन सुविधा बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed