Aligarh News: महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू, प्रशासन अलर्ट मोड पर, दिए ये 28 निर्देश
महाशिवरात्रि को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। पर्व पर गंदगी, दुर्घटनाओं, जाम आदि समस्याओं को लेकर भी प्रशासन द्वारा बैठकें शुरू हो गई हैं। अलीगढ़ में भी प्रशासन ने महाशिवरात्रि को लकेर 28 दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विस्तार
अलीगढ़ एडीएम प्रशासन एवं एडीएम सिटी ने कलेक्ट्रेट सभागार में महाशिवरात्रि पर्व पर कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, एसडीएम, सीएमओ समेत अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
ये दिए 28 निर्देश
1- मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के मन्दिरों का अपने काउन्टर पार्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय स्थापित कर भ्रमण कर लें, यदि कोई प्रतिकूल तथ्य संज्ञान में आता है, तो उसका तत्काल निराकरण करें।
2-सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी थाना स्तर पर मेला शोभायात्रा के आयोजकों, प्रमुख मन्दिरों के पुजारी, महन्त के साथ शांति समिति की मीटिंग कर लें। शांति समिति की बैठक में जो भी समस्यायें आती है, उन समस्याओं का सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल निराकरण करायें।
3-सभी उप जिला मजिस्ट्रेट बीडीओ, एडीओ एवं पुलिस अधिकरियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सभी मन्दिरों की साफ सफाई, जल आपूर्ति एवं फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। मार्गों में चूना का छिड़काव भी करा दें।
4- उप जिला मजिस्ट्रेट कोल को कहा गया कि खेरेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण कर लें एवं कावडियों के रूट को देख लें। कावडियों के रूट पर पर्याप्त विद्युत एवं जल व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
5- विद्युत सुरक्षा विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शोभायात्रा वाले मार्गों का निरीक्षण कर लें, यदि मार्ग में कोई गड्डे आदि पाए जाते है,तो उनको तत्काल ठीक करा दें और लटके हुए विद्युत तारों को ऊंचा कराके सुव्यवस्थित करा दें। यह भी सुनिश्चित करें कि 17 एवं 18 फ़रवरी की रात्रि में किसी भी दशा में विद्युत कटौती न हो।
6- अधिशासी अभियंता जल निगम को प्रमुख मन्दिरों पर एवं कावडियों के मार्गो पर पानी का टेंकर उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया।
7- खैरेश्वर धाम मन्दिर व अचलेश्वर महादेव मन्दिर एवं अन्य प्रमुख मन्दिरों के परिसर में पर्याप्त कर्मचारी लगाकर विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं स्वयं सेवकों के पहचान पत्र भी निर्गत करें।
8- अचलेश्वर महादेव मन्दिर गांधी पार्क एवं खैरेश्वर महादेव मन्दिर लोधा पर एक-एक एम्बुलैंस, चिकित्सको की टीम, फर्स्ट एड बॉक्स एवं बुखार की दवाई सहित उपस्थित रहने एवं रूट वाईज एम्बुलेंस की व्यवस्था किये जाने एवं जिन डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
9- सभी उप जिला मजिस्ट्रेट अपनी-अपनी तहसीलों के अन्तर्गत आने वाले प्रमुख मन्दिरों के आस पास एवं चिन्हित स्थलों पर राजस्व निरीक्षक,लेखपाल की ड्यूटी लगाकर उनके नाम की सूची मय मोबाइल नम्बर पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय में उपलब्ध करा दें, जिससे उन जगहों पर पुलिस ड्यूटी भी लगाई जा सके।
10-जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर मंदिरों की सूची प्राप्त कर लें और साफ-सफाई, चूना छिडकाव एवं फॉगिंग के लिए सचिव, सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त मात्रा में डयूटी लगाकर, लगाये गये कर्मियों की सूची मय मोवाईल नम्वर कलेक्ट्रेट कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध कराये।
11- नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट से सम्पर्क स्थापित कर अपनी-अपनी निकायों के अन्तर्गत आने वाले मन्दिर, तालाबों की पर्याप्त सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति, चूना छिडकाव एवं फॉगिंग कराएं और नालों की सिल्ट को तत्काल हटवाएं।
12- खैर रोड पर लीकेज पाइप लाइन को ठीक कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
13- गोपी राम पालीवाल इण्टर कॉलेज के पास रास्ते में हुये जल भराव को तत्काल साफ कराने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया एवं संबंधित पुलिस थाना प्रभारी को भी उक्त का अनुपालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
14- थाना सासनीगेट चैराहे पर हुये जल-भराव, टूटे सड़क एवं लटके हुये विद्युत तारों को स्मार्ट सिटी, जल निगम एव विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस थाना प्रभारी थाना सासनीगेट से सम्पर्क कर ठीक कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
15- थाना सासनीगेट और देहलीगेट के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में कावडियों का मूवमेन्ट कॉरिडोर बनाकर ही किये जाने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
16- अचलताल स्थित गिलहराज मंदिर के सामने टूटी हुयी पुलिया को ठीक कराने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को कहा गया।
17-हाइवे साइड के मंदिरों के सहारे एम्बुलेंस डॉक्क्टर की टीम सहित उपलब्ध रहने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया।
18- पशुओं के मीट को ढककर ही ले जाने के निर्देश दिये।
19- क्वार्सी चैराहा, अतरौली बम्बा, हरदुआगंज के पास प्रकाश व्यवस्था को ठीक कराने व समुचित पुलिस बल उपलब्ध रहने हेतु विद्युत अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक नगर, को निर्देशित किया गया।
20- तहसील गभाना स्थित भूमियां बाबा मंदिर पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया एवं उप जिला मजिस्ट्रेट गभाना को निर्देशित किया गया कि वह लेखपाल की ड्यूटी लगाकर ड्यूटी चार्ज तत्काल उपलब्ध कराये।
21- मंगलेश्वर, राज राजेश्वर एवं नागेश्वर मन्दिरों से मेला जयगंज बजार, सब्जी मंडी होकर निकलता है। सब्जी मंडी की खराब सडकोे को ठीक कराने, बन्द नाली को साफ कराने एवं अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट, नगर निगम के अधिकारियों एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सासनीगेट को निर्देशित किया गया।
22- अचलेश्वर महादेव मन्दिर गांधी पार्क एवं खैरेश्वर महादेव मन्दिर लोधा एवं अन्य प्रमुख मन्दिरो पर अग्निशमन गाड़िया उपलब्ध रखने हेतु मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया गया।
23- टीकाराम कालोनी स्थित शिव मंदिर के रास्ते को ठीक कराने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
24- खेरेश्वर महादेव मंदिर के चैराहे पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत वहां पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था एवं यातायात की सुचारू व्यवस्था हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
25- नदी के तट पर गोताखोर व नाविकों के उपस्थित रहने हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट अतरौली को एवं सुरक्षा प्रबन्ध हेतु पुलिस अधिकारियों का निर्देशित किया गया।
26-अचलेश्वर महादेव मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु प्रबन्धन समिति को निर्देशित किया गया।
27- कावडियों के लिये बनाये गये अस्थायी कैम्पों का संवंधित उप जिला मजिस्ट्रेट अपने काउंटर पार्ट पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ आज ही भ्रमण कर लें एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था संज्ञान में आने पर उसका तत्काल निराकरण कराये।
28- कोविड-19 महामारी के संबंध में भारत सरकार एवं उ0प्र0, शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।