{"_id":"60982be98ebc3ed62e745e71","slug":"preparations-have-to-be-done-to-deal-with-the-third-wave-prof-siddiqui-city-office-news-ali26277446","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर से निपटने के लिए करनी होगी तैयारी : प्रो. सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर से निपटने के लिए करनी होगी तैयारी : प्रो. सिद्दीकी
विज्ञापन
अक्टूबर में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर आने की चर्चाओं के बीच जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी का कहना है कि हमें इस लहर का सामना करने के लिए अभी से तैयारी करनी होगी। पहली प्राथमिकता टीकाकरण को देनी होगी।
हालांकि इस समय टीकाकरण का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लेकिन इसमें सुधार करना होगा। इसके अलावा सभी सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक जारी रखनी होगी। सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करना होगा। ऐसे उपायों से ही तीसरी लहर का सामना मजबूती से किया जा सकता है।
प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि अभी तो दूसरी लहर के पीक का इंतजार किया जा रहा है, इसके पीक पर आने की संभावना 15 मई के आसपास व्यक्त की जा रही है लेकिन तीसरी लहर के संबंध में अभी से रणनीति बनानी पड़ेगी। प्रोफेसर सिद्दीकी कहते हैं कि कहीं पर भी बेड की संख्या बढ़ा देना समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन
वैक्सीन उपलब्ध न होने से टीकाकरण प्रभावित
जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध न होने से टीकाकरण का काम पिछले कुछ दिनों में बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी तरह कार्डियोलॉजी विभाग में सिलिंडर के माध्यम से आपूर्ति की जाने वाली ऑक्सीजन भी नहीं मिल पा रही है। इससे भी चिकित्सा कार्य प्रभावित हो रहा है। यह सब व्यवस्था पटरी पर आए तो कुछ उपचार उपलब्ध कराने में तेजी आ सकती है।