{"_id":"645512fea07c5e5bb90d0ba7","slug":"preparations-for-voting-on-may-11-and-counting-on-may-13-in-full-swing-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना की तैयारियां जोरों पर, पोलिंग पार्टियां 10 मई को सुबह निकलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना की तैयारियां जोरों पर, पोलिंग पार्टियां 10 मई को सुबह निकलेंगी
Fri, 05 May 2023 08:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 08:00 PM IST
सार
नगर निगम अलीगढ़, नगर पंचायत कौड़ियागंज, जलाली, पिलखना, जवां- सिकंदरपुर, मडराक, विजयगढ़ एवं हरदुआगंज समेत आठ निकायों की मतगणना धनीपुर मंडी में होगी। मतदान से एक दिन पहले पोलिंग पार्टियों की रवानगी 10 मई को सुबह सात बजे से शुरू होगी। 11 मई को मतदान समाप्ति के उपरांत संबंधित मतगणना स्थलों से ईवीएम एवं मतपेटिकाओं को लाकर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।
विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव की मतगणना अलीगढ़ जिला मुख्यालय पर धनीपुर अनाज मंडी और अन्य चार तहसील मुख्यालयों पर 13 मई को होगी। जिला मजिस्ट्रेट इंद्रविक्रम सिंह ने अधीनस्थ अफसरों के साथ शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतगणना के लिए धनीपुर मंडी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मतगणना की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए 35 अधिकारी, 472 सामान्य मतगणना कर्मचारी एवं 550 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। सामान्य कामकाज के लिए 40 सफाई कर्मी दिन-रात में ड्यूटी पर रहेंगे। यहां पांच टैंकर, दो मोबाइल टॉयलेट, दो कैटल कैचर, फॉगिंग एवं सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की गई है, ताकि साफ सफाई कराई जा सके।
विज्ञापन
मतदान से एक दिन पहले पोलिंग पार्टियों की रवानगी 10 मई को सुबह सात बजे से शुरू होगी। 11 मई को मतदान समाप्ति के उपरांत संबंधित मतगणना स्थलों से ईवीएम एवं मतपेटिकाओं को लाकर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।
विज्ञापन
तहसील कोल के अंतर्गत आने वाले नगर निगम अलीगढ़, नगर पंचायत कौड़ियागंज, जलाली, पिलखना, जवां- सिकंदरपुर, मडराक, विजयगढ़ एवं हरदुआगंज समेत आठ निकायों की मतगणना धनीपुर मंडी में होगी। कृषि उत्पादन मंडी समिति खैर में नगर पालिका परिषद खैर एवं नगर पंचायत जट्टारी, केएमबी इंटर कॉलेज अतरौली में नगर पालिका परिषद अतरौली एवं नगर पंचायत छर्रा, शिवदान सिंह इंटर कॉलेज इगलास में नगर पंचायत इगलास एवं बेसवां, उप कृषि उत्पादन मंडी समिति गभाना में नगर पंचायत गभाना, चंडौस, पिसावा एवं बरौली की मतगणना कराई जाएगी।
डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने साफ किया कि 11 मई को होने वाले मतदान एवं 13 मई को होने वाली मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपूर्ण कराएं। ईवीएम सीलिंग कर रहे मुलाजिम आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करे। स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, कानून व्यवस्था संबंधी तैयारियों को समय से पहले सुनिश्चित कर लें। शिथिलता पर कठोरतम कार्यवाही होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीनू राणा और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।