फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations for Ravana Dahan Mela intensified on Vijayadashami

विजयादशमी पर रावण दहन मेले की तैयारियां तेज

Mon, 03 Oct 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:15 AM IST
सार

रामलीला महोत्सव के तहत विजयादशमी (दशहरा) पर होने वाले रावण के पुतले के दहन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने रूट चार्ट को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।जीटी रोड पर जाम न लगे इसकी व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
Preparations for Ravana Dahan Mela intensified on Vijayadashami
नुमाइश मैदान रावण तैयार करते कारीगर। संवाद - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

रामलीला महोत्सव के तहत विजयादशमी (दशहरा) पर होने वाले रावण के पुतले के दहन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नुमाइश मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। रावण के पुतले के दहन के दौरान इस बार तरह-तरह की आवाज निकलेगी। पुतला हंसेगा, गरजेगा और गर्दन भी चारों ओर घूमेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर के कारीगरों की टीम पुतलों को तैयार करने में जुटी हुई है। इस बार आतिशबाजी का गजब का नजारा भी देखने को मिलेगा। कोरोना के बाद पहला मौका होगा जब दशहरा पर रावण दहन के मेले का आयोजन हो रहा है। बारिश के चलते पिछले दिनों नुमाइश मैदान स्थित मेला स्थल पर जलभराव के साथ गंदगी के अंबार लगे हुए थे।
विज्ञापन

इसे देखते हुए नगर निगम एवं प्रशासनिक स्तर के अलावा रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के काम में जुट गए हैं। पांच अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा। प्रशासन ने मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया है। यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने रूट चार्ट को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जीटी रोड पर जाम न लगे इसकी व्यवस्था की जा रही है। भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed