Aligarh News: स्नातक में प्रवेश की तैयारियां पूरीं, 15 मई से मिलेंगे फॉर्म, इन कोर्सेां में एडमिशन की होड़
बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीसीए व बीबीए में प्रवेश की होड़ मचेगी। इसके लिए टीकाराम कन्या महाविद्यालय पूरी तरह से तैयार है। 15 मई के बाद से आवेदन पत्र मिलना शुरू हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। सीबीएसई और आईसीएसई के 12वीं का परीक्षा परिणाम आना बाकी है। ऐसे में बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीसीए व बीबीए में प्रवेश की होड़ मचेगी। इसके लिए टीकाराम कन्या महाविद्यालय पूरी तरह से तैयार है। 15 मई के बाद से आवेदन पत्र मिलना शुरू हो जाएगा।
प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा ने बताया कि शहर का एकमात्र शासकीय प्राप्त टीकाराम कन्या महाविद्यालय है। छात्राओं को पढ़ाई के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के 17 पाठ्यक्रम संचालित हैं। इनमें तीन पाठ्यक्रम नए हैं।
कोर्स सीट अनु.जाति अनु जनजाति पिछड़ी सामान्य
आरक्षण प्रतिशत 21 2 27 50
बीए 720 151 22 194 360
बीएससी 560 118 17 151 280
बी.कॉम 240 50 7 69 120
बीसीए 60 13 2 16 30
बीबीए 60 13 2 16 30
महाविद्यालय का परिधान
सफेद रंग का सलवार, हल्के रंग का कुर्ता, सफेद ब्लाउज व हल्के रंग की साड़ी, सफेद दुपट्टा सूती, सर्दियों में काला स्वेटर, सफेद स्कार्फ, सफेद या काले बंद जूते।
छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा
महाविद्यालय के हॉस्टल में दूसरे कॉलेज में पढ़ने वालीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा भी है। हॉस्टल में 200 छात्राओं के रहने और भोजन की व्यवस्था है। बाहर के हॉस्टल से कम किराया है।
ये सुविधाएं
बॉस्केटबाल कोर्ट, मिनी स्टेडियम, जिम, टेबल टेनिस, सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई सुविधा, लाइब्रेरी, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, इन्कयुबेशन केंद्र, भाषा लैब, वेब पंजीकरण और फोटो कॉपी बाजार से आधी कीमत पर।
ये हैं पूर्व छात्राएं
उर्मिला देवी, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, कांग्रेस महिला की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह, डॉ. शोभना सिंह, जूडिशियल मजिस्ट्रेट नीलम शर्मा, भाजपा की प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, डॉ. प्रभा लोहचब, प्राचार्या प्रो. लकी गुप्ता, प्राचार्या प्रो. डिम्पल आदि मौजूद रहे।
शुरू होंगे पाठ्यक्रम
इस सत्र से एमएमसी, वनस्पति, रसायन विज्ञान और कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम शुरू होंगे।