फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparations begin for the foundation stone of Defence Corridor

डिफेंस कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारी शुरू

Fri, 02 Jul 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the foundation stone of Defence Corridor
अंडला स्थित डिफेंस कॉरिडोर में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां करीब 1200 करोड़ रुपये की निवेश करेंगी। छह कंपनियों के साथ लीज डीड की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। छह जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास कौन करेगा। अभी तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम की चर्चा थी। अब प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

बीते 11 जून को यूपी डिफेंस कॉरिडोर की पहली डीड अलीगढ़ की कंपनी एलन एंड एलवन के साथ हुई। अब तक छह कंपनियों के साथ डीड हो चुकी है। डिफेंस कॉरिडोर क्षेत्र में सड़क का कार्य शुरू हो गया है। बिजली व बाउंड्रीवाल का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। एलन एंड एलवन के एमडी धनजीत वाड्रा का कहना है कि यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी के साथ 6 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग होनी है। वाड्रा का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा डिफेंस कॉरिडोर के शिलान्यास की चर्चा थी। अब प्रधानमंत्री का नाम भी सुनने में आ रहा है। 6 जुलाई को स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है कि शिलान्यास कौन करेगा। उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि इस संबंध में उनके पास जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

2018 में आई थीं निर्मला सीतारमण
रक्षा मंत्रालय ने करीब तीन साल पहले डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना का निर्णय लिया था। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की जिम्मेदारी यूपी एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को दी गई थी। इसके अंतर्गत अलीगढ़, आगरा चित्रकूट, कानपुर एवं लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना होनी है। वर्ष 2018 के अगस्त महीने में डिफेंस कॉरिडोर इंडस्ट्रियल इन्वेस्टर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उसमें तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उद्योगमंत्री सतीश महाना सहित रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामारी के कारण विलंब
कोरोना के कारण उपजे हालात का असर डिफेंस कॉरिडोर पर भी पड़ा है। भूमि से संबंधित समस्त कार्य पिछले साल दीवाली के पहले हो जाना था। प्रथम चरण में 14 कंपनियों को भूमि आवंटन का मसौद तैयार हो गया था। विभिन्न कारणों से विलंब होता गया। अन्य कंपनियों के साथ लीज डीड प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed