फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Preparation of appeal for Sharjil Imam's bail

शरजिल इमाम की जमानत के लिए अपील की तैयारी

Tue, 20 Oct 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Preparation of appeal for Sharjil Imam's bail
एएमयू में देश विभाजित करने संबंधी बयान देकर राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में आरोपी जेएनयू छात्र शरजिल इमाम की जमानत के लिए उनके अधिवक्ता ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही जमानत अर्जी सत्र न्यायालय में दायर की जाएगी। बता दें कि पूर्व में निचली अदालत से शरजिल की जमानत खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन

एएमयू में सीएए-एनआरसी विरोधी धरने में जेएनयू छात्र शरजिल इमाम ने विवादित बयान दिया था, जिसका वीडियो वायरल होने पर सिविल लाइंस थाने में राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद 29 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने शरजिल को गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले दिनों शरजिल को स्थानीय अदालत में तलब किया गया था। उस समय निचली अदालत में जमानत अर्जी दायर की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। अधिवक्ता आले नबी ने बताया कि अब सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की जाएगी।
विज्ञापन

एडीजे-ईसी एक्ट के न्यायालय से दहेज हत्या के दो अलग-अलग मुकदमों में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। एडीजीसी रामकुमार के अनुसार बलवीर सिंह निवासी शहबाजपुर दादों व नसरुद्दीन निवासी कस्बा दादों पर दहेज हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। उनके अधिवक्ताओं की ओर से जमानत अर्जी दायर की गई थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed