फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pregnant women should take special care of health during the covid period

अलीगढ़ : कोविड काल में गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women should take special care of health during the covid period
गर्भावस्था काल में माता को पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेना चाहिए। इसका सीधा असर बच्चे की वृद्धि एवं विकास पर पड़ता है। कोविड काल में तो गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

मोहनलाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिला को पोषक व संतुलित आहार लेना चाहिए। कोविड-19 में गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए। हर महीने की नौ तारीख महिला चिकित्सालय सहित सभी सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की व्यवस्था है। किसी तरह की समस्या होने पर गर्भवती महिलाएं आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सीय परामर्श कराना चाहिए।
विज्ञापन

फल-हरी सब्जी ज्यादा खाएं
गर्भवती महिलाएं मौसमी फल, हरी सब्जी खासकर पत्तेदार, दूध, दही, गुड़, चना, दलिया आदि को भोजन में शामिल करें। हार्मोनल बदलवों के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इस दौरान स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भावस्था के दौरान रखें ख्याल
- खान पान के रूटीन का पालन जरूरी।
- भोजन में विटामिन को शामिल करें।
- तेल, घी, मसालेदार चीजों से परहेज करें।
- बुखार होने पर घबराएं नहीं, इम्युनिटी का रखें विशेष ख्याल।
- कोरोना के लक्षण है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- पैरासीटामोल, विटामिन सी, फोलिक एसिड, जिंकोविट और बी कांप्लेक्स दवा जरूर रखें।
सावधानी
- शारीरिक दूरी और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
- गरारा करें, भाप लें और गुनगुना पानी पीएं।
- संतुलित भोजन और आहार में तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं।
- अस्पताल जाएं तो सतर्क रहें और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें।
- दिन में दो घंटे व रात में सात से आठ घंटे की नींद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed