फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prayer in the temple of Banki Bihari for the health of Kalyan Singh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के लिए बांके बिहारी के मंदिर में प्रार्थना

Tue, 06 Jul 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Prayer in the temple of Banki Bihari for the health of Kalyan Singh
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के लिए भाजपा नेता बंटी उपाध्याय ने वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में प्रार्थना की। यहां के कई नेता पूर्व मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए लखनऊ स्थित पीजीआई पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता बंटी उपाध्याय सोमवार को परिवार के साथ वृंदावन जाकर बांकी बिहारी के दरबार में कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, अवध बघेल सहित कई नेता सोमवार को लखनऊ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा एवं अन्य नेताओं ने कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह एवं प्रवीण राज सिंह पहले ही पहुंच गए हैं। प्रवीण राज सिंह ने बताया कि बाबूजी की तबियत में पहले से कुछ सुधार हुआ है। कल्याण सिंह के प्रशंसक यहां फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed