फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Prayagraj-Udhampur Superfast train will run till Subedarganj

सूबेदारगंज तक चलेगी प्रयागराज-ऊधमपुर सुपरफास्ट ट्रेन

Tue, 27 Sep 2022 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:47 AM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सूबेदारगंज से ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार और शुक्रवार को जबकि ऊधमपुर से सूबेदारगंज तक मंगलवार एवं शनिवार को संचालन होगा। उत्तर मध्य रेलवे काफी समय से इस दिशा में कार्यरत था। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लगातार प्रयासरत है।उन्होंने बताया कि ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ के रास्ते ऊधमपुर तक चलेगी।

विज्ञापन
Prayagraj-Udhampur Superfast train will run till Subedarganj

विस्तार

ऊधमपुर से प्रयागराज तक चलने वाली प्रयागराज-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अब तीन अक्तूबर से सूबेदारगंज तक चलेगी। ट्रेन का सप्ताह में चार दिन संचालन होगा। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सूबेदारगंज से ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार और शुक्रवार को जबकि ऊधमपुर से सूबेदारगंज तक मंगलवार एवं शनिवार को संचालन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक ट्रेन प्रयागराज तक ही जाती थी। उत्तर मध्य रेलवे काफी समय से इस दिशा में कार्यरत था। यह ट्रेन अलीगढ़ के निवासियों के लिए प्रयागराज तक आने के लिए सबसे पसंदीदा ट्रेन है। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ के रास्ते ऊधमपुर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि सूबेदारगंज से 09: 48 बजे एवं ऊधमपुर से अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 06:42 बजे पहुंचेगी और दो -दो मिनट के ठहराव के बाद गंतव्य को रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed