{"_id":"61e3288416e38f1ab273026c","slug":"pramod-gaur-will-be-rld-candidate-from-barauli-aligarh-news-ali283177011","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः रालोद में बरौली से प्रमोद गौड़, इगलास पर वीरपाल पर दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः रालोद में बरौली से प्रमोद गौड़, इगलास पर वीरपाल पर दांव
विज्ञापन
बरौली से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी प्रमोद गौड़।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तीन-तीन सीटों पर राज करने वाली राष्ट्रीय लोकदल ने सपा-रालोद गठबंधन कोटे से जिले की शेष दो सीटों पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। रालोद ने शनिवार को ही बसपा छोड़ रालोद में शामिल हुए खैर के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ को बरौली और डीएस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता वीरपाल दिवाकर को इगलास से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि प्रमोद गौड़ ब्राह्मण वोटों पर गहरी पैंठ रखते हैं और उनका खैर व बरौली क्षेत्र पर शीला गौतम के करीबी होने के चलते पुराना व गहरा प्रभाव है।
सपा-रालोद गठबंधन में जिले की तीन सीट इगलास, खैर व बरौली रालोद के खाते में हैं। इनमें से खैर पर पहले चरण में भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। इसी क्रम में शनिवार को रालोद ने शेष दो सीटों में से बरौली पर पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ व इगलास पर वीरपाल दिवाकर को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि प्रमोद गौड़ लंबे समय तक शीला गौतम के करीबी रहकर कांग्रेस से जुड़े रहे। शीला गौतम के भाजपा में जाने के बाद वे पार्टी में शामिल नहीं हुए, मगर उनके करीबी रहे। इस बीच 1989 से खैर ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए। इसके बाद उनकी पत्नी रेखा गौड़ निर्वाचित हुईं और बसपा में शामिल होकर सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले के तहत 2002 में वे खैर से बसपा से विधायक बने। हालांकि दूसरा चुनाव 2007 में रालोद से हार गए थे। इसके बाद से खैर की प्रमुखी पर उनका आज तक कब्जा बरकरार है। वर्तमान में उनकी पुत्रवधु वहां से प्रमुख हैं।
अब तक वे बसपा से बरौली में दावेदारी कर रहे थे। मगर बात नहीं बन पाई थी। शनिवार सुबह उन्होंने जयंत चौधरी से मुलाकात कर रालोद की सदस्यता ली और शाम को उन्हें पार्टी से बरौली से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इधर, वीरपाल दिवाकर गोंडा के रहने वाले हैं। पूर्व में उनकी पत्नी गोंडा ब्लाक से प्रमुख रह चुकी हैं। वर्तमान में रालोद में पदाधिकारी भी हैं। खुद वीरपाल डीएस इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। उन्हें इगलास से प्रत्याशी बनाया है। उनके परिवार की भाभी भाजपा से दावेदारी कर रही थीं।