{"_id":"647110210e73b2efb60fa014","slug":"pradhan-died-after-being-buried-under-a-tractor-trolley-aligarh-news-c-105-1-sali1005-8-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, ग्राम प्रधान की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, ग्राम प्रधान की दबकर मौत
Sat, 27 May 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:31 AM IST
सार
पिपलौठ-गोकुलपुर मार्ग के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-टॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर ग्राम प्रधान चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके दोनों साथी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रधान चंद्रपाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के पिपलौठ-गोकुलपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ग्राम प्रधान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
गभाना क्षेत्र के गांव ओगर नगला राजू निवासी ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह (55) बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-टॉली में ईंट भरकर अपने साथी गांव के ही मुकेश उर्फ मुक्के व अलिजान के साथ अलीगढ़ में एटा चुंगी गए थे। वापस लौटते समय पिपलौठ-गोकुलपुर मार्ग के पास किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-टॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर ग्राम प्रधान चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके दोनों साथी भी घायल हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे ग्राम प्रधान को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने चंद्रपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान ने अपने पीछे दो बेटा, दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन