{"_id":"62bc3eda21d2db09970c6da1","slug":"pradhan-and-his-son-attacked-son-of-former-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्रधान और उसके बेटे ने पूर्व प्रधान के बेटे पर किया हमला, फायरिंग में घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्रधान और उसके बेटे ने पूर्व प्रधान के बेटे पर किया हमला, फायरिंग में घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज
Wed, 29 Jun 2022 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 05:42 PM IST
सार
हृदय की नगरिया क्षेत्र में प्रधान और उसके पुत्र ने पूर्व प्रधान के बेटे पर हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना गोंडा क्षेत्र के हृदय की नगरिया में रंजिश में प्रधान और उसके पुत्र ने पूर्व प्रधान के बेटे पर ईंट-पत्थरों से हमला और गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव हृदय की नगरिया के वर्तमान प्रधान महेंद्र सिंह के पुत्र आशीष और पूर्व प्रधान स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र अतेंद्र के बीच चार-पांच दिन पूर्व किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात से वर्तमान प्रधान और उसका बेटा अतेंद्र रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को अतेंद्र वर्तमान प्रधान के घर के सामने होकर गुजर रहा था। इसी दौरान प्रधान महेंद्र, उसके बेटे आशीष ने परिजनों के साथ मिलकर अतेंद्र के ऊपर ईंट-पत्थरों से हमला करने के साथ आशीष ने अतेंद्र को निशाना बनाते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली अतेंद्र के कंधे में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल अतेंद्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन