फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pradhan Amit lodhi got angry due to the action of jila badar

Aligarh: प्रधान अमित पर हुई जिलाबदर की कार्रवाई से प्रधान भड़के, कलेक्ट्रेट का घेराव, पैदल मार्च, दिया धरना

Mon, 04 Aug 2025 11:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 11:40 PM IST
सार

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने राजा महेंद्र प्रताप पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट का घेराव करके दो घंटे तक धरना दिया।

विज्ञापन
Pradhan Amit lodhi got angry due to the action of jila badar
तस्वीर महल से मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट जाते प्रधान संगठन के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरौली के गांवखेड़ा के प्रधान अमित लोधी पर चार दिन पहले हुई जिलाबदर की कार्रवाई से जिले के प्रधान भड़क गए। प्रधानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट में धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानों ने धमकी दी कि दो दिन में उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो भूख-हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


4 अगस्त को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने राजा महेंद्र प्रताप पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट का घेराव करके दो घंटे तक धरना दिया। प्रधानों ने कहा कि प्रधान अमित लोधी के साथ अतरौली थाने की पुलिस ने जो व्यवहार किया है, वह अमानवीय है। प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

ज्ञापन
ज्ञापन में जिलाबदर की कार्रवाई निरस्त, अतरौली थानाध्यक्ष और स्थानीय चौकी इंचार्ज के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग शामिल है। प्रधान अकराबाद मनोज सिंह, सिल्ला प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो आंदोलन करेंगे। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अकराबाद मनोज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धनीपुर सुनील शर्मा, गोंडा अध्यक्ष पवन छौंकर, बनी चौधरी, बच्चू सिंह, खुसरो मियां, कुंवर अहमद खान, बंटी लोधी, सुनील लोधी, लोकेंद्र चौधरी, हर्षित प्रधान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed