फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pradhan along with her husband were beaten and opened fire, the building was demolished.

Aligarh News: पति सहित प्रधान को पीटकर फायरिंग की, निर्माण ध्वस्त किया

Wed, 22 May 2024 03:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 22 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Pradhan along with her husband were beaten and opened fire, the building was demolished.
एक प्लॉट पर निर्माण करा रही हरदुआगंज देहात की प्रधान ने पति सहित पीटे जाने और फायरिंग करने का जिला पंचायत सदस्य और उनके पति पर आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण कराया है। प्रधान की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान पिंकी देवी के अनुसार गांव में उनका एक प्लॉट है। बगल में जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश कुमारी के परिवार के भीकंबर सिंह व महेश पुत्रगण रामसिंह के घर हैं। 19 मई को उन्होंने अपने प्लॉट की नींव खुदवा दी थी। मंगलवार की सुबह से उसमें दीवार बनाने का काम चल रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे दुर्गेश कुमारी अपने पति वीरपाल सिंह दिवाकर, भीकम सिंह पुत्र रामसिंह, लक्की पुत्र भीकम सिंह, करन पुत्र होरीलाल, होरीलाल की पत्नी, विवेक सहित आठ-दस अज्ञात लोगों के साथ आ गईं।
विज्ञापन




इन सभी ने उनके पति राजकुमार को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। लक्की ने तमंचे से फायर किया, जिसमें उनके पति बाल-बाल बचे। इसके बाद घर में घुसकर उनके पति सहित जेठ नंदकिशोर, ससुर विजेंद्र सिंह, देवर नीलकमल को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपी मोबाइल छीनने के साथ प्लॉट पर हुए निर्माण कार्य को भी ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed