फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Practical marks of degree colleges affiliated to Raja Mahendra Pratap Singh University

RMPSU: प्रैक्टिकल के नंबर अपलोड न करने वाले कॉलेजों का नहीं आएगा रिजल्ट, आज है अंतिम मौका

Tue, 15 Jul 2025 01:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 01:14 PM IST
सार

14 जुलाई तक 140 महाविद्यालयों ने अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए। विवि प्रशासन ने इसके लिए कई बार पत्राचार किया। अब इन कॉलेजों को 15 जुलाई तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है।

विज्ञापन
Practical marks of degree colleges affiliated to Raja Mahendra Pratap Singh University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध अलीगढ़ मंडल के उन महाविद्यालयों के नतीजे रुकेंगे जिन्होंने प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए थे। विश्वविद्यालय ने 15 जुलाई को 140 महाविद्यालयों को अंक अपलोड करने का अंतिम मौका दिया है।

विज्ञापन


विवि से संबद्ध सभी कॉलेजों को सम सेमेस्टर की परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं और शोध परियोजना की परीक्षा कराकर अंक अपलोड करने के लिए कहा गया था। 14 जुलाई तक 140 महाविद्यालयों ने अंक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए। विवि प्रशासन ने इसके लिए कई बार पत्राचार किया। अब इन कॉलेजों को 15 जुलाई तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है।

विज्ञापन

15 जुलाई तक समस्त प्रयोगात्मक परीक्षाएं, शोध परियोजना तैयार कराकर अंक अपलोड करने के लिए हाथरस, अलीगढ़, कासगंज और एटा के महाविद्यालयों को पत्र भेजा जा चुका है। जिन महाविद्यालयों से अंक अपलोड नहीं किए गए उनका परीक्षा परिणाम रोक दिया जाएगा। - धीरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed