{"_id":"6078926c8ebc3e58fe369d6b","slug":"power-cuts-for-nine-hours-city-office-news-ali261193899","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे तक बिजली कटौती से रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे तक बिजली कटौती से रही परेशानी
विज्ञापन
देवसैनी बिजली घर में केबल डैमेज होने से पीएसी एवं तालशपुर सहित आसपास के कॉलोनियों में करीब नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से लोग परेशान हुए। पानी के लिए तो हाहाकार जैसी स्थिति थी।
पीएसी एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रही।
इसकी वजह से लोगों को बहुुत परेशानी हुई। प्यास बुझाने के लिए लोगों को भटकना पड़ा। अभी चैत नवरात्र चल रहे है। बिजली गुल होने से पूजा-पाठ भी प्रभावित हुआ। लोग दिन भर बिजली आने का इंतजार करते रहे। गर्मी से सभी का बुरा हाल था। शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद कुछ राहत मिली। क्वार्सी क्षेत्र के एसडीओ सतवीर सिंह ने बताया कि देवसैनी बिजली घर में केबल डैमेज होने से आपूर्ति बाधित हुई। शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी गई है।