फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Power cut: Jam in Shamshad market

बिजली को लेकर शमशाद मार्केट पर जाम

Thu, 27 Aug 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 27 Aug 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
बदहाल बिजली आपूर्ति से आक्रोशित लोगों ने बुधवार की रात शमशाद मार्केट पर जमा लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि न दिन में न रात में बिजली आने और जाने का कोई समय नहीं है। लोगों ने शमशाद मार्केट पर रात को जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। इस बीच वाहनों और राहगीरों ने बरौला बाईपास की ओर से अनूपशहर रोड पर जाने का रास्ता बनाया। जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन



शहर में इन दिनों विभिन्न स्थानों पर नए पोल और ट्रांसफार्मर लगान का काम चल रहा है। इसके लिए शटडाउन लिया जाता है। सुबह शाम की कटौती, निर्माण के लिए लिया गया शटडाउन और रोस्टिंग के चलते बिजली कटौती का समय बहुत ज्यादा हो रहा है। बुधवार को इसी कटौती के चलते लगों का आक्रोश छलक गया। इसी के चलते जाम लगा दिया। रात करीब 9.30 बजे बिजली विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे और जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



बताया गया कि कलक्ट्रेट के सामने बिजली की नई लाइन डाली जा रही है। जिसके चलते इस ओर की आपूर्ति प्रभावित हुई है।  इधर घंटाघर पर भी बिजली कटौती को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed